• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर के तिफरा में सुभाष आरा मिल में लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ियां जलकर खाक

बिलासपुर के तिफरा स्थित सुभाष आरा मिल में दीपावली की रात भीषण आग लग गई, जिससे लाखों की लकड़ियां जलकर खाक हो गईं। दमकलकर्मियों ने रातभर मशक्कत कर सुबह आग पर काबू पाया।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:46:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:46:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर के तिफरा में सुभाष आरा मिल में लगी भीषण आग, लाखों की लकड़ियां जलकर खाक
Demo Pic Ai

HighLights

  1. बिलासपुर के तिफरा स्थित सुभाष आरा मिल में लगी भीषण आग।
  2. लाखों रुपये की सूखी लकड़ियां और सामान जलकर हुआ खाक।
  3. दमकल की टीमों ने पूरी रात मशक्कत कर पाया काबू।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। दीपावली की रात तिफरा स्थित एक आरा मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर मिल में रखी बड़ी मात्रा में लकड़ियां और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। घटना की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि गोंडपारा में रहने वाले श्रेष्ठ बतरा आरा मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी तिफरा में सुभाष आरा मिल है। आरा मिल में दीपावली की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अचानक आग लग गई। शुरुआती दौर में आग छोटी दिखाई दे रही थी, लेकिन मिल में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां रखी होने के कारण कुछ ही देर में लपटें तेजी से फैलने लगीं।


देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन लकड़ियों के बड़े स्टाक के कारण आग पर नियंत्रण पाना आसान नहीं था।

रातभर चला बुझाने का काम

पूरी रात दमकल वाहन मौके पर तैनात रहे और लगातार पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। अगले दिन सुबह तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। इस दौरान मिल में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। सिरगिट्टी टीआइ ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।