• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

साइबर ठगों के हाथ लगा बिलासपुर के स्कूल संचालक का मोबाइल, अकाउंट में ट्रांसफर किए 1.12 करोड़

Cyber Fraud News: जालसाजों ने खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया और आखिर में 29 रुपये छोड़े।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 09:24:10 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 09:31:12 AM (IST)
साइबर ठगों के हाथ लगा बिलासपुर के स्कूल संचालक का मोबाइल, अकाउंट में ट्रांसफर किए 1.12 करोड़
साइबर ठगों ने ठगी का पैसा स्कूल के अकाउंट में जमा करवा दिया। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बिलासपुर के प्रयास स्कूल का खाता बना म्यूल अकाउंट
  2. मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद जालसाजों के हाथ लगा
  3. खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर शहर के प्रयास पब्लिक स्कूल के बैंक खाते का साइबर ठगों ने म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग कर 1.12 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। स्कूल संचालक का मोबाइल कोलकाता में गुम होने के बाद जालसाजों ने बैंक खाते से जुड़ी मोबाइल सेवा का दुरुपयोग कर ठगी की रकम 100 से ज्यादा बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।

मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच डायरी कोलकाता भेज दी है। राजकिशोर नगर निवासी डॉ. सचिन यादव प्रयास पब्लिक स्कूल के संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को कोलकाता के न्यू मार्केट थाना क्षेत्र में धरमतला के पास उनका जियो सिम लगा मोबाइल गुम हो गया था। तलाश के बाद मोबाइल नहीं मिला। वे सिम बंद कराने के लिए सेवा केंद्र पहुंचे, लेकिन पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं होने से सिम तत्काल बंद नहीं हुआ।


14 अगस्त को हुआ संदिग्ध लेनदेन

डॉ. यादव ने बताया कि स्कूल का आईसीआईसीआई बैंक खाता इसी नंबर से जुड़ा था। 16 अगस्त को उन्होंने पुराना मोबाइल नंबर दोबारा जारी कराया। अगले दिन ई-मेल देखने पर खाते में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली। ठगों ने 14 अगस्त को पहले 800 रुपये का ट्रायल ट्रांजेक्शन किया। फिर 1.12 करोड़ रुपये का लेनदेन कर रकम 100 से ज्यादा खातों में भेज दी।

यह भी पढ़ें- बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी का खेल, बिलासपुर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खाते में सिर्फ 29 रुपये बचे स्कूल संचालक के अनुसार, घटना से पहले खाते में केवल 181 रुपये थे। जालसाजों ने खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम के लेनदेन के लिए किया और आखिर में 29 रुपये छोड़े। एएसपी सिटी पंकज पटेल ने मोबाइल गुम होने पर तत्काल सिम ब्लाक कराने, बैंक और पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश में ठगी का पैसा पहुंचा छत्तीसगढ़, चांपा से चौथा आरोपी गिरफ्तार