• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सड़कें बंद, रास्ते जाम, स्टेशन पहुंचे तो कैसे, जानिए बिलासपुर में रेलवे की लापरवाही से क्यों छूट रही ट्रेनें

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर एक साथ निर्माण कार्य शुरू होने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बापूनगर और गेट नंबर-4 वाले वैकल्पिक रास्...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:34:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:34:24 PM (IST)
सड़कें बंद, रास्ते जाम, स्टेशन पहुंचे तो कैसे, जानिए बिलासपुर में रेलवे की लापरवाही से क्यों छूट रही ट्रेनें
स्टेशन पहुंच मार्ग बंद होने से यात्री हो रहे परेशान।

HighLights

  1. बिलासपुर स्टेशन की कई सड़कें एक साथ बंद होने से महाजाम।
  2. बापूनगर मार्ग पर ट्रैफिक दबाव से यात्रियों की छूट रही ट्रेनें।
  3. प्रशासन से ट्रैफिक जवानों की तैनाती और वैकल्पिक मार्ग की मांग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे क्षेत्र में एक साथ कई प्रमुख सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने का खामियाजा अब सीधे रेलवे यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि स्टेशन पहुंचने के लिए घर से समय पर निकले यात्रियों की रास्ते के जाम में फंसने से ट्रेन छूट जा रही है। सबसे बड़ी परेशानी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-4 की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है।

कई प्रमुख मार्ग बंद होने के बाद बापूनगर की तरफ से पीछे वाला रास्ता स्टेशन पहुंचने का महत्वपूर्ण विकल्प बचता है, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव इतना बढ़ जाता है कि जाम लग जाता है। स्थिति यह है कि एक तरफ सड़क निर्माण के कारण मार्ग बंद है, तो दूसरी तरफ वैकल्पिक रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। नतीजा यात्री जाम में फंस रहे हैं, ट्रेन का समय निकल रहा है और स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।


रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कुछ मिनट की देरी भी कई यात्रियों के लिए भारी पड़ सकती है। खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग इस अव्यवस्था से ज्यादा परेशान हो रहे हैं। बाक्स- ट्रेन छूट गई तो जिम्मेदार कौन आम जनता के बीच से यह सवाल आ रहा है कि जब रेलवे को पता है कि स्टेशन तक पहुंचने वाले ये प्रमुख मार्ग हैं, तो निर्माण शुरू करने से पहले यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई, क्या ऐसा संभव नहीं था कि एक मार्ग पर काम चलता और दूसरा मार्ग पूरी तरह यातायात के लिए खुला रखा जाता।

दोनों प्रमुख मार्गों पर एक साथ काम और फिर एकमात्र वैकल्पिक रास्ते पर जाम, यह कैसी ट्रैफिक प्लानिंग है। बाक्स- रेलवे और प्रशासन से व्यवस्था करने की मांग यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे और जिला प्रशासन को तत्काल संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। यात्रियों ने यह मांग की है कि बंद मार्गों पर स्पष्ट परिवर्तित बोर्ड लगाए जाएं। स्टेशन जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते को पूरी तरह सुगम रखा जाए। इसके अलावा निर्माण क्षेत्र में अनावश्यक अवरोध हटाए जाएं। साथ ही पीक टाइम में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए।