• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

भोपाल एक्सप्रेस में कटनी से बिलासपुर आ रही महिला के साथ हुई थी वारदात, नींद खुलने पर गायब था पर्स

भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में महिला यात्री का गहनों और नकदी से भरा पर्स चुराने वाले आरोपी को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आर...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 05:42:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 05:42:19 PM (IST)
भोपाल एक्सप्रेस में कटनी से बिलासपुर आ रही महिला के साथ हुई थी वारदात, नींद खुलने पर गायब था पर्स
जीआरपी व आरपीएफ की गिरफ्त में आरोपित व जब्त सामान।

HighLights

  1. बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर शातिर चोर दबोचा गया।
  2. पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहा था आरोपी।
  3. जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करने वालों के खिलाफ जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से महिला यात्री के चोरी हुए पर्स सहित सोने का मंगलसूत्र, चांदी का कड़ा, चांदी की अंगूठी, चांदी का सिक्का, मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 2200 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है।

बिलासपुर दयालबंद निवासी अंजना विश्वकर्मा 31 अगस्त को परिवार के साथ 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस में कटनी से बिलासपुर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान बेलगहना से पहले वह सो गईं। नींद से जागने पर उनका लेडिस पर्स गायब मिला। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण, चांदी का सिक्का, 2200 रुपए नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल था। महिला ने घटना की शिकायत जीआरपी बिलासपुर में दर्ज कराई।


शिकायत के बाद जीआरपी बिलासपुर और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। चोरी के सामान और आरोपित की तलाश के दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के हावड़ा छोर पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।

पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने ट्रेन में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर महिला का चोरी हुआ पर्स और उसमें रखे सभी सामान बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्‍यान दें, बिलासपुर मंडल के शहडोल सहित 47 स्टेशनों में नई सुविधा लागू

उमरिया का रहने वाला है आरोपित

जीआरपी ने आरोपित की पहचान शिवा नामदेव उर्फ अनु उर्फ अनुराग निवासी वार्ड नंबर-11, झिरिया मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड के पास, थाना कोतवाली उमरिया, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) के रूप में की है। आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान जब्त किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जीआरपी ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन और स्टेशन पर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।