• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

दिखता तो गाड़ देता...पूर्वमंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- हमेशा रहे हैं अर्मायदित

कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का किसानों की सिंचाई समस्या को लेकर एक अधिकारी से बातचीत के दौरान अपशब्द कहने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्...और पढ़ें

By Rammilan sahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 09:48:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 09:50:07 PM (IST)
दिखता तो गाड़ देता...पूर्वमंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- हमेशा रहे हैं अर्मायदित
कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल। वीडियो ग्रेब व एआई

HighLights

  1. अधिकारी को अपशब्द कहने का वीडियो वायरल
  2. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाषा पर उठाए गंभीर सवाल
  3. सिंचाई समस्या को लेकर चर्चा में बिगड़े बोल

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। पूर्वमंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। किसानों की समस्याओं से संबंधित सिंचाई के पानी को लेकर मोबाइल पर एक अधिकारी से बात करने के दौरान निरीक्षण के लिए क्षेत्र में पहुंचे एक अधिकारी के लिए उन्हें 'मिलता तो गाड़ देता' कहते हुए सुना जा रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।

पिछले दिनों कुरूद व मगरलोड क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह में एक सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में शामिल होने पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर समेत क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे थे। परेवाडीह के किसानों को सिंचाई पानी की जरूरत व किसानों से मिली शिकायतों के आधार पर विधायक अजय चंद्राकर मोबाइल से सिंचाई पानी को लेकर जिले के एक अधिकारी से चर्चा कर रहे थे। उसी समय निरीक्षण में पहुंचे एक अन्य अधिकारी का जिक्र करते हुए विधायक व पूर्वमंत्री के बोल बिगड़ गए।


अमर्यादित भाषा के लिए पूरे प्रदेशभर के लोग जानते हैं

कुरूद विधायक व पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर के इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को उनके अमर्यादित भाषा के लिए पूरे प्रदेशभर के लोग जानते हैं। 30 साल पहले की भाषा में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे पहले भी वे क्षेत्र के कई ग्राम सचिव, थानेदार, शिक्षक समेत कई अधिकारी-कर्मचारी व लोगों के साथ ऐसे ही अमर्यादित भाषा में बात करते व बोलते देखे व सुने गए हैं। उनके अंदर संस्कार नाम का कोई चीज नहीं है।

क्या है पूरा मामला

ग्राम परेवाडीह के किसानों को खरीफ धान फसल के लिए सिंचाई पानी की जरूरत थी। इस दौरान बारिश होने से खेतों में जमा पानी भी बह गया। वहीं नहर का एक हिस्सा भी टूट गया था, इसके मरम्मत के दौरान पर्याप्त मिट्टी नहीं डाले जाने की बात भी सामने आई। ऐसे में नहर में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा था, इससे गांव के करीब 100 एकड़ फसल के लिए सिंचाई पानी की जरूरत थी। इसकी शिकायत जिला पंचायत कार्यालय धमतरी में भी की गई थी। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने जल संसाधन विभाग के अधिकारी से चर्चा कर मौके पर भेजा था।

अधिकारी पर नेतागिरी करने की बात कहने के आरोप

मौके पर पहुंचे अधिकारी पर किसानों व ग्रामीणों से नेतागिरी करने की बात कहने का आरोप है। अधिकारी के इस बयान की शिकायत व सिंचाई पानी को लेकर जिले के अन्य अधिकारी से मोबाइल पर चर्चा के दौरान कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के बिगड़े बोल वीडियो में कैद हो गए हैं, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।