• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी के हिस्से के यूरिया की ओडिशा और बस्तर में खपत, जिम्मेदारों ने आंखे मूंदी, संचालकों पर कालाबाजारी के आरोप

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थानीय किसानों को यूरिया खाद के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कृषि केंद्रों के संचालक बिना दस्तावेजो...और पढ़ें

By Rammilan sahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 11:51:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 12:48:10 PM (IST)
धमतरी के हिस्से के यूरिया की ओडिशा और बस्तर में खपत, जिम्मेदारों ने आंखे मूंदी, संचालकों पर कालाबाजारी के आरोप
धमतरी में हुई समस्या की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. धमतरी जिले के किसानों का यूरिया तस्करी हो रहा
  2. कृषि केंद्रों के संचालकों की मनमानी, अधिकारियों की चुप्पी
  3. कागजी नियमों में उलझे किसान और जारी है खाद तस्करी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थानीय किसान यूरिया खाद के लिए भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जिले का यूरिया अवैध रूप से पड़ोसी राज्य ओडिशा और बस्तर के खेतों में खपाया जा रहा है। प्रशासनिक नियमों और पॉश मशीनों के कड़े प्रावधान केवल मजबूर और ईमानदार किसानों के लिए ही सिरदर्द बने हुए हैं, जबकि खाद माफिया और कृषि केंद्र संचालक बिना किसी रोकटोक के धड़ल्ले से कालाबाजारी को अंजाम दे रहे हैं।

नियमों का ढोंग और माफिया की मौज

कृषि विभाग के तमाम दावों के विपरीत धमतरी के नगरी ब्लॉक में सरकारी नियंत्रण पूरी तरह कागजी साबित हो रहा है। किसानों को खाद खरीदने के लिए बी-वन, ऋण पुस्तिका और तमाम दस्तावेजों के साथ पॉश मशीन में अंगूठा लगाने की शर्त पर उलझाया जाता है। इसके विपरीत, नियम को ताक पर रखकर कृषि केंद्र संचालक माफिया को बिना किसी कागजात के 75 से 200 बोरी तक यूरिया थोक में बेच रहे हैं।


266 का यूरिया बेचा जा रहा 500 में

कागजों में 266 रुपये प्रति बोरी मिलने वाली यूरिया को तस्करों को 500-500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खुलेआम बेचा जा रहा है। बेलर से घुरावड़ मार्ग इन दिनों तस्करों और अवैध परिवहन का सबसे सुरक्षित गलियारा बन चुका है, जहां से रोजाना भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं।

विभागीय उदासीनता और कार्रवाई की मांग

इस पूरे अवैध कारोबार में स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली और संलिप्तता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियुक्त फर्टिलाइजर अधिकारी जिला मुख्यालय के सुख-सुविधाओं में मस्त रहते हैं और मैदानी इलाकों से हमेशा नदारद पाए जाते हैं। हाल ही में पकड़े गए मामलों में पिकअप और मेटाडोर वाहनों से भारी मात्रा में यूरिया बस्तर और ओडिशा ले जाते हुए पकड़ा गया है, जिसके चालकों ने भी दुकानदारों द्वारा अधिक कीमत वसूलने और बिना बिल के माल बेचने की पोल खोल दी है।

करा रहे जांच

ओडिशा व बस्तर में धमतरी के यूरिया खाद अवैध ढंग से जाने की जानकारी मिली है। यह खाद जिले के किन-किन कृषि केन्द्रों से जा रही है, इसकी जांच कराएंगे। कृषि विभाग लगातार खाद व कीटनाशक दुकानों में स्टाक की जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि धमतरी जिले के किसानों को किसी तरह दिक्कतें न हो।

- मोनेश कुमार साहू, उपसंचालक कृषि धमतरी