• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

छत्तीसगढ़ के कुरुद में पहले 1200-1500 आता था बिजली बिल अब हुआ शून्य, जानिए कैसे

कुरुद संभाग में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को सोलर पैनल ...और पढ़ें

By Rammilan sahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 10:23:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 07:24:26 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के कुरुद में पहले 1200-1500 आता था बिजली बिल अब हुआ शून्य, जानिए कैसे
सौर ऊर्जा से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. कुरुद में पीएम सूर्यघर योजना को लेकर शिविर
  2. उपभोक्ताओं को दी गई सोलर पैनल की जानकारी
  3. आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर लगेंगे शिविर

नईदुनिया प्रतिनिधि, कुरुद। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुरूद संभाग में पांच सितंबर को विश्राम गृह कुरूद के सभागार में शिविर आयोजित किया गया। यहां ऐसे कई लोग आए जिनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

कुरुद निवासी आशीष चन्द्राकर ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनका बिजली बिल प्रतिमाह 1200 से 1500 रुपये तक आता था, लेकिन सोलर पैनल स्थापित होने के बाद बिजली बिल शून्य हो गया है। शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली बिल में इम्पोर्ट, एक्सपोर्ट, जनरेशन और रिबेट यानी बिजली बिल में मिलने वाली छूट की जानकारी सरल शब्दों में समझाई गई।


बताए गए प्रावधान, अनुदान राशि

शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के प्रावधानों, केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि तथा सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा और छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधियों ने योजना के तहत ऋण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि बिना प्रक्रिया शुल्क के पांच से छह प्रतिशत ब्याज दर पर जल्द ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

वेंडरों ने भी दी जानकारी

शिविर में मौजूद विभिन्न वेंडरों ने सोलर पैनल स्थापना एवं संबंधित सेवाओं की जानकारी दी तथा मौके पर ही 15 नए पंजीयन किए गए। सोलर पैनल लगवा चुके उपभोक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए योजना को लाभकारी बताया।

सात सितंबर को यहां होंगे शिविर

आगामी दिनों में सात सितंबर को वितरण केंद्र भखारा और भेण्ड्री, आठ सितंबर को मगरलोड, कुण्डेल एवं कोर्रा तथा नौ सितंबर को कुरूद, गाड़ाडीह, मोहंदी एवं मड़ेली में पीएम सूर्यघर योजना संबंधी शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में कुरुद संभाग के कार्यपालन अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, बैंक प्रतिनिधि, वेंडर्स एवं विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।