• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में युवक संग हैवानियत... आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई, गुप्तांगों और सिर पर आई गंभीर चोट; इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शराब दुकान के सामने बुधवार को एक युवक के साथ करीब आधे घंटे तक मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल य...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 11:51:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 11:51:09 AM (IST)
दुर्ग में युवक संग हैवानियत... आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई, गुप्तांगों और सिर पर आई गंभीर चोट; इलाज के दौरान मौत
दुर्ग में युवक संग हैवानियत... आधे घंटे तक बेरहमी से पिटाई (AI तस्वीर)

HighLights

  1. शराब दुकान के सामने युवक से मारपीट
  2. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई
  3. स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे का आदी था

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। शराब दुकान के सामने बुधवार को एक युवक के साथ करीब आधे घंटे तक मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुंडा निवासी रूपेश वर्मा के रूप में बताई जा रही है।

युवक के गुप्तांगों और सिर पर आई गंभीर चोट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूपेश वर्मा पाटन स्थित शराब दुकान के आहता में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास चखना सेंटर संचालित करने वाले लोगों के मुताबिक एक युवक ने रूपेश के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक हुई मारपीट में रूपेश के सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं।


सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची

मारपीट करने वाले युवक की पहचान ग्राम चिचा निवासी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले युवक को पाटन थाना ले गई थी। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिए जाने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर मनचले की धुनाई, भिलाई में पीछा कर रहे युवक को युवती ने चप्पल से पीटा, Video वायरल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा

इधर, घायल रूपेश को डायल-112 की मदद से पाटन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। कुछ देर बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। स्वजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों और मारपीट की पूरी परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।