• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग के पति-पत्नी निकले 'बंटी और बबली'! फर्जी कागजों से एक ही जमीन कई बार बेची FIR

दुर्ग के ग्राम अंजोरा में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने और बयाना राशि हड़पने के आरोप में पुलगांव पुलिस ने नोकेश देशमुख और...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 01:00:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 01:00:12 PM (IST)
दुर्ग के पति-पत्नी निकले 'बंटी और बबली'! फर्जी कागजों से एक ही जमीन कई बार बेची FIR
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. दुर्ग में तो 'एक अनार सौ बीमार' वाला हाल! एक ही प्लॉट कई खरीदारों को बेचा
  2. दुर्ग के अंजोरा में फर्जी ऋण पुस्तिका का खेल; एक जमीन कई जगह बेचने वाले दंपती पर एफआईआर
  3. 3 लाख के प्लॉट का सौदा कर ऐंठे 2 लाख; फर्जी कागजात से ठगी करने वाले पति-पत्नी

नईदुनिया प्रतिनिधि,दुर्ग: ग्राम अंजोरा में फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर एक ही जमीन को अलग-अलग लोगों को बेचने और इकरारनामा कराकर रकम लेने के आरोप में पुलगांव पुलिस ने दंपती के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने प्रार्थी अजय चंद्राकर की शिकायत पर आरोपित नोकेश देशमुख और उसकी पत्नी नेहा देशमुख के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिपरापारा वार्ड दुर्ग निवासी अजय चंद्राकर ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसे हितेश देशमुख के माध्यम से ग्राम अंजोरा में नेहा देशमुख के नाम दर्ज जमीन के संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद वह हितेश देशमुख के साथ अंजोरा पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात नोकेश देशमुख से हुई। नोकेश ने ग्राम अंजोरा स्थित खसरा नंबर 615/10, रकबा 0.0115 हेक्टेयर (1240 वर्गफुट) प्लाट नंबर आठ की जमीन दिखाई।


जमीन पसंद आने पर तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के मुताबिक 27 फरवरी 2026 को इकरारनामा तैयार कराया गया और अजय चंद्राकर ने सेल्फ चेक के माध्यम से दो लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि दी। इकरारनामा में विक्रेता के रूप में नेहा देशमुख और खरीदार के रूप में अजय चंद्राकर के हस्ताक्षर बताए गए हैं। प्रार्थी ने बताया कि दो लाख रुपये का चेक नेहा देशमुख की मौजूदगी में उसके पति नोकेश देशमुख को दिया गया था।

प्रार्थी को बाद में जानकारी मिली कि उक्त दंपती ने ग्राम अंजोरा की इसी भूमि की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर सुखदेव सिंह सहित अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की है। मामले में पुलगांव पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।