• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में जेल बना विवाह मंडप, दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी ने रचाई शादी, जिस लड़की ने किया केस; उसी के साथ लिए 7 फेरे

जहां हर रोज लोहे के भारी दरवाजे खुलते और बंद होते हैं, जहां कदमों की आहट के साथ सुरक्षा की सतर्क निगाहें चलती हैं, वहीं जगदलपुर केंद्रीय जेल का एक कोन...और पढ़ें

By Animesh PaulEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 08:39:11 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 08:39:11 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में जेल बना विवाह मंडप, दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी ने रचाई शादी, जिस लड़की ने किया केस; उसी के साथ लिए 7 फेरे
केंद्रीय जेल परिसर में विवाह संपन्न होने के बाद वर-वधू।

HighLights

  1. सलाखों के बीच 7 फेरे, जेल की चौखट पर प्रेम ने ली करवट
  2. दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी से केंद्रीय जेल परिसर में हुई शादी
  3. युवती ने कहा- परिवार के दबाव में दर्ज कराई थी शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। जहां हर रोज लोहे के भारी दरवाजे खुलते और बंद होते हैं, जहां कदमों की आहट के साथ सुरक्षा की सतर्क निगाहें चलती हैं, वहीं शुक्रवार को जगदलपुर केंद्रीय जेल का एक कोना कुछ घंटों के लिए विवाह मंडप में बदल गया। सलाखों के साये में वैदिक मंत्र गूंजे, अग्नि जली, वरमाला पड़ी और सात फेरों के साथ एक ऐसा रिश्ता सामाजिक मान्यता तक पहुंचा, जिसकी शुरुआत प्रेम से हुई थी और सफर अदालत व जेल की चौखट तक जा पहुंचा।

दुष्कर्म के विचाराधीन बंदी ने रचाई शादी

परपा थाना क्षेत्र के राजूर गांव निवासी सुरेश सेठिया 16 जनवरी 2026 से दुष्कर्म के एक मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में केंद्रीय जेल में निरुद्ध है। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, लेकिन सुनवाई के दौरान घटनाक्रम ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया।


naidunia_image

कोर्ट के आदेश पर मिली विवाह की विशेष अनुमति

युवती स्वयं विशेष सत्र न्यायालय (अट्रोसिटी) पहुंची और न्यायालय को बताया कि वह और सुरेश लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तथा विवाह करना चाहते थे। अलग-अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उसी दबाव में उसने शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों के बालिग होने और आपसी सहमति को देखते हुए न्यायालय ने विशेष अनुमति देते हुए जेल परिसर में विवाह कराने की अनुमति दी।

naidunia_image

कड़ी सुरक्षा के बीच वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई रस्में

शुक्रवार को सीमित संख्या में दोनों परिवारों के सदस्य, अधिवक्ता और जेल अधिकारी निर्धारित नियमों के तहत मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं। कुछ देर के लिए जेल की कठोर दीवारों के भीतर भी रिश्तों की गर्माहट और उम्मीद की एक नई तस्वीर दिखाई दी।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- रायपुर में एमबीए छात्र से एक्सप्रेस-वे पर आधी रात लूट, डंडे से युवक पर किया हमला, जान बचाकर भागा पीड़ित

जेल प्रशासन का बयान: विचाराधीन रहेगा कानूनी मामला

जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश, जेल नियमों और कानूनी प्रावधानों का पूरी तरह पालन करते हुए विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। हालांकि विवाह के बाद भी दुष्कर्म का मामला न्यायालय में विचाराधीन रहेगा और उसका अंतिम निर्णय साक्ष्यों व न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होगा।