
नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। बस्तर दशहरा के अवसर पर जगदलपुर के लाल बाग मैदान में 20700 वर्ग फुट में बनाई गई रंगोली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। जो अब आकर्षण का केंद्र बन गई है।
शुक्रवार को बस्तर दशहरा के परंपरागत मुरिया दरबार में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जगदलपुर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में पहुंचीं, जहां मांझी-चालकियों से उनका संवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने लाल बाग मैदान में बनी वर्ल्ड रिकॉर्ड रंगोली की सराहना भी की।
जगदलपुर के लाल बाग मैदान में 20700 वर्ग फुट में बनाई गई रंगोली...वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज #CGNews #CGWorldrecord #CGRangoli #JagdalpurNews #WolrdRecord https://t.co/YbmktfoE7L
— NaiDunia (@Nai_Dunia) October 24, 2026
मुरिया दरबार में राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समाज का संविधान भले ही अलिखित है, लेकिन विवादों के निपटारे में उसकी व्यवस्था त्वरित न्याय की मिसाल है। उन्होंने कहा कि थाने-अदालतों में फैसले आने में 10, 20 और 30 वर्ष तक लग जाते हैं, जबकि आदिवासी समाज में मांझी से परगना तक की परंपरागत व्यवस्था से गांव में ही विवादों का समाधान हो जाता है।
यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर गाड़ी रोककर काटा केक, आतिशबाजी और सलमान खान के गाने पर रील, रायपुर में नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल