• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

आर-पार की जंग: आज रायपुर में गूंजेगी सहायक शिक्षकों की हुंकार, जांजगीर से हजारों शिक्षक विधानसभा घेरने रवाना

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला जांजगीर-चांपा ने अपनी ७ सूत्रीय मांगों के समर्थन में आज, 15 जुलाई 2026 को रायपुर में होने वाले विधानस...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 07:50:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 07:50:31 AM (IST)
आर-पार की जंग: आज रायपुर में गूंजेगी सहायक शिक्षकों की हुंकार, जांजगीर से हजारों शिक्षक विधानसभा घेरने रवाना
कैप्शन : डीईओ को ज्ञापन सौंपते फेडरेशन के पदाधिकार

HighLights

  1. DEO को सौंपा ज्ञापन, वेतन विसंगति-सेवा गणना पर सरकार को अल्टीमेटम
  2. वेतन विसंगति का तुरंत निराकरण, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना
  3. क्रमोन्नत वेतनमान और टीईटी TET समाधान,एकल शिक्षक स्कूलों का संकट दूर हो

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला जांजगीर-चांपा ने अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में 15 जुलाई को रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव आंदोलन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आंदोलन से पहले फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें आंदोलन की औपचारिक सूचना देते हुए ज्ञापन सौंपा।

फेडरेशन के अध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले के सभी विकासखंडों से सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन लंबे समय से लंबित शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए किया जा रहा है।


फेडरेशन की प्रमुख मांगों में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति का निराकरण, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ, टीईटी संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान, एकल शिक्षक विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार तथा अन्य लंबित शिक्षक हितों से जुड़े मामलों का शीघ्र निराकरण शामिल है।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी से आंदोलन की सूचना स्वीकार करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को इन पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उनका कहना है कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 15 जुलाई का विधानसभा घेराव प्रदेशभर के शिक्षकों की एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का महत्वपूर्ण आंदोलन साबित होगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल, विवेक राठौर, आशीष सिंह, दिलीप भारती गुरु, प्रमित सिंह, शशिकांत पांडे, अरविंद यादव, रामेश्वर आदित्य, धीरेंद्र राठौर, महिला जिला अध्यक्ष मधु कारकेल, संगीता सोनी, सुरेश साहू, प्रीति यादव, मधु राठौर, रामभरोस पटेल, सुरेश खुंटे, अजय पांडे, अश्विनी टेंगवर सहित जिला एवं ब्लाक स्तर के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।