• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

केरा की बेटी का कमाल: 'मिस छत्तीसगढ़' में अपर्णा आदित्य बनीं फर्स्ट रनर-अप, जांजगीर जिले का बढ़ाया मान

जांजगीर के केरा गांव की बेटी अपर्णा आदित्य ने 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता है। एक किसान परिवार की बेटी की इस कामयाबी ...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 11:41:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 11:41:33 AM (IST)
केरा की बेटी का कमाल: 'मिस छत्तीसगढ़' में अपर्णा आदित्य बनीं फर्स्ट रनर-अप, जांजगीर जिले का बढ़ाया मान
फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनती अपर्णा आदित्य

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
  2. अपनी सादगी और आत्मविश्वास से प्रदेश स्तर पर पहचान बनाई।
  3. सफलता का पूरा श्रेय अपने मार्गदर्शकों और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ''मिस छत्तीसगढ़'' में जांजगीर-चांपा जिले के केरा गांव की बेटी अपर्णा आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली अपर्णा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता के दौरान अपर्णा ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच प्रस्तुति से निर्णायक मंडल व दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा को आधुनिक सोच के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बड़े मंचों पर सफलता हासिल की जा सकती है।


अपर्णा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता माधुरी आदित्य और पिता नरेश आदित्य के आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया। उन्होंने अपनी मौसी डा. रश्मि लता राकेश, बहन देवनंदिनी, भाई विमल, मित्र करण देवांगन तथा चिन्हारी माडलिंग एकेडमी के प्रशिक्षक प्रेम साईं भगत के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि परिवार और गुरुजनों के विश्वास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- प्राचार्य को BEO बनाने के सरकारी आदेश पर हाई कोर्ट की रोक; राज्य शासन को मिला नोटिस

अपर्णा की इस उपलब्धि से केरा गांव सहित पूरे क्षेत्र और समाज में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपर्णा की सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए नई प्रेरणा बनेगी और अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने का हौसला देगी।