• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

नाली निर्माण बना मुसीबत: कीचड़ और मलबे में आवागमन को मजबूर लोग, निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर उठे सवाल

राहौद नगर पंचायत के वार्ड 11 और 12 में नाली निर्माण के दौरान सड़क पर छोड़े गए मलबे और कीचड़ से लोग परेशान हैं। एक महीने से अधिक समय से सड़क पर सामग्री...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 12:10:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 12:10:38 PM (IST)
नाली निर्माण बना मुसीबत: कीचड़ और मलबे में आवागमन को मजबूर लोग, निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर उठे सवाल
सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री

HighLights

  1. राहौद के वार्ड 11 व 12 में बदहाल व्यवस्था।
  2. सड़क पर फैला मलबा और जलभराव।
  3. जिम्मेदारों की उदासीनता पर भड़के नगरवासी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राहौद : नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में मुख्य कुटी मार्ग से पकरिया रोड जाने वाले मार्ग पर चल रहे नाली निर्माण कार्य ने स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री करीब एक माह से नहीं हटाई गई है।

हल्की वर्षा होते ही पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा की अनदेखी की जाए। निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि प्रतिदिन कार्यस्थल की सफाई कर सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखे, लेकिन मौके पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। सड़क पर फैले मलबे और कीचड़ के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: पुणे-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग-बिलासपुर-रायगढ़ समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

नियमित निगरानी तो एक माह से क्यों पड़ा है मलबा

नगरवासियों ने इस मामले में केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि नगर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित तकनीकी अमले की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है, तो फिर एक माह से सड़क पर पड़ा मलबा और जलभराव क्यों बना हुआ है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण एजेंसी को मनमानी करने की खुली छूट मिल गई है।

ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ सड़क की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बरसात के दौरान लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।