• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

नशे में पानी टंकी पर चढ़ा युवक: जांजगीर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

जांजगीर में नशे की हालत में पानी की टंकी पर चढ़े एक युवक को पुलिस और नगर पालिका ने सूझबूझ दिखाते हुए नई टी-शर्ट देने का लालच देकर सुरक्षित नीचे उतार ल...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 10:27:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 10:27:17 AM (IST)
नशे में पानी टंकी पर चढ़ा युवक: जांजगीर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
युवक को नई टी-शर्ट देता पुलिस का जवान।

HighLights

  1. जांजगीर सिटी कोतवाली क्षेत्र का अजीब मामला।
  2. नीचे कूदने की धमकी दे रहे युवक को ऐसे मनाया गया।
  3. सुरक्षित नीचे उतरने पर युवक के चेहरे पर लौटी हंसी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। युवक को टंकी पर चढ़ा देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पांस टीम और नगर पालिका के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। टीम ने युवक को शांत करने और सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी, लेकिन वह लगातार चिल्लाता रहा और नीचे कूदने की बात कहता रहा।


काफी प्रयास के बाद पुलिस और नगर पालिका कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को नए कपड़े देने का आश्वासन दिया। टी-शर्ट मिलने की बात सुनकर युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद टीम ने सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। नीचे आने पर युवक को नई टी-शर्ट दी गई, जिसे पहनकर उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर गई और उससे पूछताछ शुरू की है।

यह भी पढ़ें- जांजगीर में सरपंच पति व बेटों पर महिला से मारपीट का गंभीर आरोप: न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। समय रहते पुलिस और नगर पालिका की तत्परता से युवक की जान बच गई और संभावित दुर्घटना टल गई। हालांकि युवक का नशा उतरने पर उसकी इस हरकत के लिए पुलिस ने प्रतिबंधात्क कार्रवाई भी की है।