• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर साइबर क्राइम का अजीब मामला: यूट्यूब से सीखा इंस्टाग्राम चलाना, श्रवण-बधिर युवक ने युवती की तस्वीरें की वायरल

बलौदा पुलिस ने महिला की अश्लील तस्वीरें एडिट कर इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने वाले श्रवण-बधिर आरोपी सुखसागर कुर्रे को गिरफ्तार किया है। उसने यूट्यूब से...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 11:13:39 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 11:13:39 AM (IST)
जांजगीर साइबर क्राइम का अजीब मामला: यूट्यूब से सीखा इंस्टाग्राम चलाना, श्रवण-बधिर युवक ने युवती की तस्वीरें की वायरल
गिरफ्तार आरोपित

HighLights

  1. तकनीकी साक्ष्यों ने आरोपी की हरकतों को बेपर्दा कर दिया।
  2. सांकेतिक भाषा की मदद से हुई जानकारी, बलौदा पुलिस की कार्रवाई।
  3. आरोपी ने तकनीक का हुनर सकारात्मक कार्यों के बजाय अश्लीलता फैलाने में लगाया।

नईदुनिया प्रतिनिधि , जांजगीर। इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग कर किसी की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले एक आरोपित को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित सुखसागर कुर्रे (24) निवासी हरदीविशाल ने महिला के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी एडिट की गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित तकनीकी कार्रवाई कर उसे धर दबोचा।

विशेषज्ञों की मदद से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस के सामने एक अनूठी चुनौती आई, जब पता चला कि आरोपित सुखसागर कुर्रे श्रवण-बधिर है। पूछताछ के लिए पुलिस ने सांकेतिक भाषा के विशेषज्ञ की सहायता ली। विशेषज्ञ की मदद से हुई पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर इंस्टाग्राम चलाना और फोटो एडिटिंग करना सीखा था। इसी तकनीक का इस्तेमाल कर उसने महिला की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अश्लील रूप देकर प्रसारित कर दिया।


यह भी पढ़ें- वो एक क्लिप और मौत का जाल! ड्यूटी पर जा रहे खूंटाघाट चौकीदार को बदमाशों ने सरेराह उतारा मौत के घाट, तीन गिरफ्तार

पुलिस की तत्परता

महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल फुटप्रिंट्स के आधार पर पुलिस ने सटीक जानकारी जुटाई और आरोपित को हिरासत में ले लिया। न्यायिक रिमांड पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी की छवि खराब करने या फर्जी आईडी बनाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।