वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा, एक और श्रमिक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; 10 अब भी भर्ती
Vedanta Powerplan Accident: सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 10:49:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 12:03:13 PM (IST)
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 22 (फोटो- एएनआई)HighLights
- बॉयलर ट्यूब फटने से हुआ भीषण विस्फोट
- कंपनी ने 35 लाख मुआवजे का किया एलान
- मजदूर संगठनों ने एक करोड़ मुआवजे की मांग
नईदुनिया न्यूज, जांजगीर-चांपा: सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे Vedanta Powerplan Accident Update) में झुलसे एक और श्रमिक की इलाज के दौरान रायपुर में मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सिंगरौली (MP) निवासी किस्मत अली ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे दम तोड़ा। और दांता हादसे में घायल सुब्रोतो जेना, निवासी- वेस्ट बंगाल की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आज मौत हो गई है।
कई श्रमिकों की हालत गंभीर
इनमें से उपेंद्र साहू की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वेदांता हादसे में रायगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
![naidunia_image]()
14 अप्रैल को हुआ था भीषण विस्फोट
यह हादसा 14 अप्रैल की दोपहर वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर-1 में ट्यूब फटने से हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि बॉयलर की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में कुल 35 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत
शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लांट में लंबे समय से तकनीकी खामियां मौजूद थीं। इसके बावजूद संचालन जारी रखा गया, जो इस बड़े हादसे की वजह बना।
मुआवजे का एलान, मांगें भी तेज
वेदांता प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 15 लाख रुपये तक मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया गया है। हालांकि, मजदूर संगठन एक करोड़ रुपये मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे हैं।