• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

Bus Accident: जशपुरनगर में तेज रफ्तार बस पलटी, पांच यात्रियों की मौके पर मौत, दो दर्जन घायल... मचा हड़कंप

Bus Accident: जशपुरनगर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के गोड़अंबा गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार अनमोल यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 01:49:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 01:49:00 PM (IST)
Bus Accident: जशपुरनगर में तेज रफ्तार बस पलटी, पांच यात्रियों की मौके पर मौत, दो दर्जन घायल... मचा हड़कंप
Bus Accident: कुरडेग से कुनकुरी जा रही यात्री बस गोड़अंबा गांव के पास पलटी

HighLights

  1. अनमोल बस कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी
  2. तेज रफ्तार बस पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी
  3. घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तपकरा थाना क्षेत्र के गोड़अंबा गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कुरडेग से कुनकुरी आ रही थी अनमोल बस

मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी तक चलने वाली अनमोल बस शुक्रवार सुबह अपने तय रूट पर चल रही थी। बस सुबह लगभग 10 बजे गोड़अंबा गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान एक पुल के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।


बस के नीचे दबने से हुई मौतें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पलटने के बाद कई यात्री वाहन के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि इसी कारण पाांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- CG Road Accident: रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत; कई घायल

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत कुनकुरी अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने भी घायलों के इलाज के लिए तत्काल निर्देश दिए हैं। सीएम हाउस बगिया के निर्देश पर तीन एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भेजी गई हैं।