• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जशपुर

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव सब्जी बाजार में लगी भीषण आग; आधा दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक

जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित सब्जी बाजार में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे आधा दर्जन दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। रात में दुकाने...और पढ़ें

By RAVINDRA KUMAR THAWAITEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 01:13:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 01:13:17 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव सब्जी बाजार में लगी भीषण आग; आधा दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक
पत्थलगांव सब्जी बाजार जले हुए स्थान का मंजर

HighLights

  1. आधी रात को पत्थलगांव सब्जी मंडी में भड़कीं लपटें
  2. फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत से पाया काबू
  3. शॉर्ट सर्किट से पत्थलगांव बाजार में अग्निकांड की आशंका

जशपुरनगर : पत्थलगांव के सब्जी बाजार में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आ जाने से आधा दर्जन दुकाने जल कर नष्ट हो गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पा जा सका। घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात सब्जी मंडी क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

रात के समय अधिकांश दुकानें बंद होने के कारण आग का पता देर से चला, जिसके चलते कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो आग आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक भी फैल सकती थी। आग की इस घटना में जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पढ़िए क्या है पूरा मामला

लाखों का आर्थिक नुकसान: सब्जी मंडी के भीतर बनी जिन आधा दर्जन दुकानों में आग लगी, उनमें रखा हुआ कीमती फर्नीचर, तराजू और भारी मात्रा में फल-सब्जियों का स्टॉक जलकर खाक हो गया।

बच गए आसपास के शोरूम: जिस जगह आग भड़की, उसके ठीक पीछे मुख्य मार्ग के बड़े कपड़े और किराना प्रतिष्ठान थे। दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया।

तंग रास्तों ने बढ़ाई मुश्किल: सब्जी बाजार की गलियां बेहद संकरी होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को भीतर प्रवेश करने और पाइपलाइन बिछाने में शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा ऑडिट की उठ रही मांग: स्थानीय व्यापारिक संघ ने नगर पंचायत से मांग की है कि सब्जी मंडी क्षेत्र में लटकते जर्जर बिजली के तारों को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।