जशपुर में विमान हादसे का सरकार ने किया खंडन, कहा- इस तरह की घटना की सूचना नहीं
छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जशपुर में प्लेन क्रेश की घटना की खबर का खंडन किया गया है। तमाम रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि जशपुर में विमाान हादसा ह ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 04:03:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 07:02:16 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि,जशपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जशपुर में प्लेन क्रेश की घटना की खबर का खंडन किया गया है। तमाम रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि जशपुर में विमाान हादसा हुआ है, जिसमें बताया गया था कि नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया है। अब सरकार ने इस तरह की किसी भी घटना को खारिज कर दिया।
दुर्घटना का दावा
जशपुर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एयर एंबुलेंस के जंगल में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हुई। इन खबरों में दावा किया गया था कि छत्तीसगढ़ और झारखंड की अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित नारायणपुर चौकी क्षेत्र के चारभाठी के जंगल में यह दुर्घटना हुई है।
अधिकारी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलने एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह दल-बल सहित चारभाठी गांव पहुंचे। यहां स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगभग तीन घंटे तक चारभाठी के जंगल को पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने खंगाला लेकिन कहीं कथित रूप से दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का मलबा नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि इंटरनेट मीडिया में कम ऊंचाई में उड़ रहे एक विमान का फोटो और चारभाठी के जंगल में उठ रहे धुएं की फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित किया गया। इससे इस विमान दुर्घटना की अफवाह फैल गई।
अधिकारियों का क्या कहना
"अभी तक विमान क्रैश होने का कोई एविडेंस नहीं मिला है। हमने झारखंड और ओडिशा एटीएस से भी संपर्क में हैं। वन विभाग की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।"
- रोहित व्यास, कलेक्टर, जशपुर।
Disclaimer इस खबर को अपडेट किया गया है। प्राथमिक सूचना के आधार पर पहले स्टोरी प्रकाशित किया गया था, लेकिन सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद तथ्य को अपडेट कर दिया गया है। नईदुनिया खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।
यह भी पढ़ें- रायपुर में जिम की लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, वेंटिलेशन और लाइट की कमी से बिगड़ी हालत