• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कांकेर

कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप तबाह, सुरक्षा बलों ने बरामद की राइफलें और भारी मात्रा में सामग्री

थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर स्थित ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से ह...और पढ़ें

By Ramkrishna DongreEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 04:40:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 04:40:54 PM (IST)
कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप तबाह, सुरक्षा बलों ने बरामद की राइफलें और भारी मात्रा में सामग्री
कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का बड़ा डंप तबाह

HighLights

  1. कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के बड़े डंप का भंडाफोड़
  2. सर्चिंग के दौरान 303 राइफल, लैपटॉप और भारी मात्रा में सामग्री जब्त
  3. DRG, BSF और बीडीएस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

नईदुनिया प्रतिनिधि, कांकेर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर स्थित ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से हथियारों सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई, सर्चिंग में मिला डंप

11 जुलाई को डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा चलाए गए सघन सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल डंप से सामग्री बरामद की गई। इसमें 303 राइफल 02 नग, 303 राइफल राउंड 32 नग, लैपटॉप 01 नग, टैबलेट 01 नग, वायरलेस बैटरी 03 नग, रेडियो 01 नग, नक्सल वर्दी 02 नग, पोच 05 नग, चार्जर 02 नग, बैटरी 01 नग, नक्सल साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री आदि शामिल हैं।


वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अभियान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन में दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं नरेंद्र शर्मा 2आईसी प्रभारी सेनानी 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम ने अतिरिक्त सतर्कता के साथ संयुक्त सर्चिंग की और ग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल क्षेत्र से यह डंप बरामद किया।

संयुक्त सुरक्षा बल के इन जांबाज अधिकारियों के नेतृत्व में मिली सफलता

इस अभियान का नेतृत्व अंकुश कुमार एसी बीएसएफ 40वीं वाहिनी, निर्मल जांगड़े निरीक्षक थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा, अनुज कुमार इंस्पेक्टर बीएसएफ 40वीं वाहिनी, नवीन प्रकाश उप निरीक्षक बीएसएफ 40वीं वाहिनी, सौरभ यादव उप निरीक्षक बीएसएफ 40वीं वाहिनी, नरेंद्र नेताम सहायक उप निरीक्षक डीआरजी टीम कमांडर आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- शराब कोचियों का दुस्साहस: उडांगी में शराबबंदी का फैसला कराने पहुंचे उपसरपंच पति और पंचों को डंडे से पीटा