• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस में कपड़ों के नीचे रखें 10 लाख में से 7.5 लाख पार, रायपुर पहुंचे यात्री के उड़े होश

अंबिकापुर से रायपुर लौट रहे महोबा बाजार (रायपुर) निवासी हरीश अग्रवाल के बैग से चलती बस में 7.5 लाख रुपये पार हो गए। हरीश अपने भाई द्वारा दिए गए 10 लाख...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:45:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:45:54 PM (IST)
अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस में कपड़ों के नीचे रखें 10 लाख में से 7.5 लाख पार, रायपुर पहुंचे यात्री के उड़े होश
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)

HighLights

  1. ढाबे पर खाना खाने उतरे और पार हो गए 7.5 लाख रुपये, अंबिकापुर-रायपुर बस में यात्री से बड़ी चोरी
  2. चलती बस में कपड़ों के नीचे छिपे 10 लाख में से 7.5 लाख पार! रायपुर पहुंचे यात्री के उड़े होश
  3. अंबिकापुर से रायपुर आ रही बस में सनसनीखेज वारदात, बैग में बचे केवल ढाई लाख, पुलिस खंगाल रही फुटेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: अंबिकापुर से रायपुर लौट रहे यात्री के बैग से चलती बस में 7.5 लाख रुपये चोरी हो गए। वारदात कोरबा जिले के मोरगा स्थित जायसवाल ढाबे के पास देर रात हुई। रायपुर पहुंचने के बाद बैग खोलने पर यात्री को रकम गायब होने की जानकारी हुई। मामले में आमानाका थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के बरसाना इन्क्लेव, महोबा बाजार निवासी हरीश अग्रवाल अपनी मां से मिलने अंबिकापुर गए थे। उनकी मां छोटे भाई मनीष अग्रवाल के साथ रहती हैं। वापसी के दौरान हरीश दुबे बस सर्विस की बस में रायपुर के लिए सवार हुए थे। हरीश के अनुसार, उनके भाई मनीष ने रायपुर में एक व्यापारी को देने के लिए उन्हें 10 लाख रुपये दिए थे।


उन्होंने पूरी रकम बैग में कपड़ों के नीचे रख दी थी। देर रात करीब एक बजे बस मोरगा स्थित जायसवाल ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी। हरीश भी बस से उतरकर खाना खाने गए। इसके बाद वापस बस में आकर अपनी सीट पर बैठ गए।

यात्रा पूरी होने के बाद सुबह रायपुर स्थित घर पहुंचे और बैग से रकम निकालने के लिए उसे खोला। बैग में कपड़े अस्त-व्यस्त मिले और 10 लाख रुपये में से केवल 2.5 लाख रुपये ही बचे थे व 7.5 लाख रुपये गायब थे। हरीश ने तत्काल अपने भाई मनीष को घटना की जानकारी दी और इसके बाद आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस बस में सवार यात्रियों और ढाबे पर रुके समय की गतिविधियों के आधार पर चोरी की जांच कर रही है।