• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा के प्रेम नगर में रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ का बच्चा, पार्षद ने पकड़कर बोरे में रखा

कोरबा के कुसमुंडा स्थित प्रेम नगर में रेलवे ट्रैक के पास मगरमच्छ का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया, जिसे पार्षद ने पकड़कर बोरे में रखा।

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 10:23:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 10:23:51 PM (IST)
कोरबा के प्रेम नगर में रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ का बच्चा, पार्षद ने पकड़कर बोरे में रखा
रेलवे ट्रेक मेंं मिला मगरमच्छ का बच्चा, नईदुनिया

HighLights

  1. कोरबा के प्रेम नगर में रेलवे ट्रैक पर दिखा मगरमच्छ।
  2. पार्षद प्रेम साहू ने सूझबूझ से पकड़कर बोरे में रखा।
  3. बार-बार मगरमच्छ मिलने से सहमे हुए हैं स्थानीय रहवासी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के कुसमुंडा कोयलांचल क्षेत्र के प्रेम नगर में मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। खोलार नाले से लगे रेलवे ट्रैक के पास मगरमच्छ का एक बच्चा दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र के नजदीक मगरमच्छ मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

प्रेम नगर में खोलार नाले के समीप रेलवे ट्रैक के पास लोगों ने मगरमच्छ के बच्चे को देखा। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र के पार्षद प्रेम साहू ने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर एक बोरे में रखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।


सुरक्षा को लेकर चिंता

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक अन्य मगरमच्छ दिखाई दिया था। हालांकि, वह मृत अवस्था में मिला था। लगातार मगरमच्छ दिखाई देने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर मगरमच्छ रिहायशी इलाके और रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंच रहे हैं।

खोलार नाले के आसपास मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। नाले से लगे रेलवे ट्रैक और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई करने, मगरमच्छ के संभावित ठिकानों की तलाश करने और नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी मगरमच्छ दिखाई देने की घटना सामने आ चुकी है। ऐसे में वन विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासनिक गुहार

मगरमच्छ की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर खोलार नाले और आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचना चाहिए। रेलवे ट्रैक के आसपास भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वन विभाग की ओर से निगरानी और आवश्यक कार्रवाई किए जाने के बाद ही क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।