• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में कार-बाइक की भिड़ंत, उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, दो महिलाओं समेत तीन घायल

कोरबा के सीएसईबी चौक पर बाइक सवार उछलकर दूसरी लेन में जा गिरा। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी भी उससे टकरा गई, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 10:13:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 07:24:35 AM (IST)
कोरबा में कार-बाइक की भिड़ंत, उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, दो महिलाओं समेत तीन घायल
मार्ग में दूसरे तरफ गिरता युवक बाइक से टकराता हुआ

HighLights

  1. कोरबा सीएसईबी चौक पर कार और बाइक में भीषण भिड़ंत।
  2. उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, स्कूटी सवार महिलाएं घायल।
  3. सड़क दुर्घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर सीएसईबी चौक के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी भी उससे टकरा गई। स्कूटी पर सवार दो महिलाएं भी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि डिवाइडर से मुड़ रही कार के बोनट से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूसरी लेन में जा गिरा। इसी बीच वहां से गुजर रही स्कूटी उससे टकरा गई। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें—

तानाखार बाजार के पास दो कारों की टक्कर, दो घायल

naidunia_image

आपस में टकराई कार

नईदुनिया न्यूज, कोरबा : जिले के पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को तानाखार मुख्य बाजार के पास दो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोगों को चोटें आईं। टक्कर से दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान और उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों की टक्कर किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में लाचारी की खौफनाक दास्तान... पत्नी के कैंसर इलाज से टूटी उम्मीदें, पति ने दी जान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।