
नईदुनिया न्यूज, कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र में मड़वारानी पुल के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला, पुरुष और बच्चों समेत सात से आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 11 बीआर 2946 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क पर मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर छोड़ी गई कार के आधार पर चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दुर्घटना, भगदड़, घायलों का इलाज और पुलिस एक्शन पढ़ें—
लापरवाही से ड्राइविंग: ब्रेजा कार के चालक ने अत्यधिक गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मड़वारानी पुल के पास लोगों को टक्कर मारी।
अफरा-तफरी व आक्रोश: अचानक हुई इस दुर्घटना से मौके पर कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध जताने लगे।
अस्पताल में भर्ती: सूचना पाकर पहुंची उरगा पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर घायल का उपचार चल रहा है।
वाहन जब्ती व तलाश: पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर फरार चालक की धरपकड़ तेज कर दी है।