बाइक की सीट के नीचे छिपा 6 फीट लंबा ब्लैक कोबरा, किक मारते ही फुफकारा… सांप देख युवक के उड़े होश
कोरबा के नकटीखार क्षेत्र में एक घर की बाइक में खतरनाक काला कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 10:17:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 10:17:50 AM (IST)
बाइक में मिला 6 फीट लंबा ब्लैक कोबराHighLights
- कोरबा के नकटीखार में रात 11 बजे घटना
- दीपक एक्का के घर बाइक में छिपा मिला कोबरा
- मौसम में सांपों के छिपने की घटनाएं बढ़ रही हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के नकटीखार क्षेत्र में बीती रात करीब 11 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। दीपक एक्का के घर में खड़ी बाइक के अंदर एक खतरनाक काला कोबरा सांप छिपा हुआ मिला। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर सांप पर पड़ी, पूरे घर में भय का माहौल बन गया।
सर्पमित्र टीम ने संभाली स्थिति
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्पमित्र टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य अजय, तिलक और सतेंद्र मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर घर के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया।
सावधानी से किया गया सफल रेस्क्यू
अनुभवी रेस्क्यूर अजय ने पूरी सतर्कता और कुशलता के साथ बाइक के अंदर छिपे कोबरा सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू पूरा होने के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार व्यक्त किया।
सावधानी की जरूरत
विशेषज्ञों के अनुसार, वर्षा और गर्मी के मौसम में सांप अक्सर ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों और वाहनों में छिप जाते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में खुद प्रयास करने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना देने की सलाह दी जाती है।