• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: चरित्र शंका में उजाड़ा पूरा परिवार, 24 घंटे के भीतर कोरबा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

कोरबा के हर्राडीह में बुजुर्ग महिला समारिन बाई की हत्या और उनके बेटे-बहू पर हमले की गुत्थी सुलझ गई है। पत्नी पर शक के चलते नाती-दामाद हीरालाल धनवार ने...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 11:12:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 11:12:43 AM (IST)
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: चरित्र शंका में उजाड़ा पूरा परिवार, 24 घंटे के भीतर कोरबा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. कोरबा के हर्राडीह गांव में खौफनाक वारदात।
  2. सोते वक्त परिवार पर बरसाए गए डंडे।
  3. सास की मौत और बेटा-बहू गंभीर रूप से घायल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम पंचायत ईरफ के हर्राडीह गांव में बुजुर्ग महिला समारिन बाई की हत्या और उसके बेटे व बहू पर जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। मामले में मृतका का नाती-दामाद ही आरोपित निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार देर रात पाली थाना क्षेत्र की चैतमा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम हर्राडीह में हुई थी।

शुरुआत में अज्ञात हमलावर द्वारा टंगिया से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी। हमले में समारिन बाई 65 वर्ष की मौत हो गई थी, जबकि उसका बेटा चैतराम धनवार 45 वर्ष और बहू प्रमिला धनवार 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके जबड़े में गंभीर चोट आई थी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए और स्वजन समेत ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच के दौरान संदेह मृतका के नाती-दामाद हीरालाल धनवार 40 वर्ष पर गया। पुलिस ने हीरालाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें- कोरबा का मामला,चार दिन तक तलाशता रहा अपनी बाइक, उम्मीद टूटी तो दे दी जान

पुलिस के बताया कि आरोपित को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि उसके सास-ससुर पत्नी को उसके विरुद्ध भड़का रहे हैं। इसी रंजिश में वह रात के समय हर्राडीह पहुंचा और डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान बुजुर्ग समारिन बाई के सिर पर भी वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। हमले में सास-ससुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपित की पहचान कर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले सहित संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है

। ऐसे उजागर हुआ मामला

घटना के तुरंत बाद अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों और स्वजन ने अज्ञात हमलावर द्वारा टंगिया से हमला किए जाने की आशंका जताई थी। इसी आधार पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की। हालांकि जांच आगे बढ़ने पर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया और नाती-दामाद की संलिप्तता उजागर हो गई।

सड़क नहीं होने से खाट पर लाना पड़ा शव और घायल

इस हत्याकांड के बाद गांव की मूलभूत सुविधाओं की कमी भी उजागर हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हर्राडीह गांव तक आज भी पक्की सड़क नहीं पहुंची है। इसी कारण शव और दोनों घायलों को लगभग एक किलोमीटर तक खाट और लकड़ी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ा। वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने से आपात स्थिति में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घटना के बाद उन्होंने गांव तक जल्द पक्की सड़क बनाने की मांग दोहराई है।