• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर विवाद, कोरबा में नवविवाहित दंपती ने खाया जहर; अस्पताल में इलाज जारी

कोरबा के केराकछार गांव में रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर हुए विवाद के बाद नवविवाहित दंपती अकील सिंह और किरण सिंह ने जहर खा लिया। समय पर अस्पताल पहु...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 11:26:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 11:37:13 AM (IST)
रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर विवाद, कोरबा में नवविवाहित दंपती ने खाया जहर; अस्पताल में इलाज जारी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. रजगामार के केराकछार गांव की सनसनीखेज घटना
  2. आपसी कहासुनी के बाद पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
  3. मामूली सी बात पर गुस्से में आकर खाया जहरीला पदार्थ

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम केराकछार में रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद नवविवाहित दंपती ने जहर का सेवन कर लिया। समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई। फिलहाल दोनों का जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अकील सिंह 23 वर्ष रथयात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी किरण सिंह 21 वर्ष ने भी साथ चलने की इच्छा जताई, लेकिन अकील ने उसे साथ ले जाने से मना कर दिया और अकेले ही कार्यक्रम में चला गया।


रात में घर लौटने के बाद अगले दिन सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में पहले किरण सिंह ने घर में रखा जहर पी लिया। पत्नी के जहर खाने की जानकारी मिलने पर अकील सिंह ने भी आवेश में आकर जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में हड़कंप मच गया। दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण दोनों की जान बच गई और अब उनकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें- छग का पहला रामसर साइट कौन सा है? रामटेकरी मंदिर किसने बनवाया? व्यापमं परीक्षा में पूछे गए ऐसे सवाल, गणित रहा कठिन

घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में विवाद का कारण रथयात्रा में साथ नहीं ले जाना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि अकील सिंह और किरण सिंह का विवाह लगभग एक वर्ष पहले सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। किरण सिंह मूल रूप से धरमजयगढ़ क्षेत्र के जमरगीडीह की रहने वाली है और विवाह के बाद से रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम केराकछार स्थित अपने ससुराल में रह रही थी।