कोरबा में 24 घंटे में चार खौफनाक हादसे, 5 की मौत और दो गंभीर, तीन थानों में 4 भीषण दुर्घटनाओं पर मर्ग कायम, जांच शुरू
कोरबा जिले में 24 घंटे के भीतर कटघोरा, बरपाली और करतला क्षेत्रों में घटित चार अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 09:23:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 09:23:38 PM (IST)
थाना में खड़ी दुर्घटना में शामिल बसHighLights
- कोरबा जिले में 24 घंटे में चार हादसों में 5 की मौत।
- करतला में स्कूटी सवार दो सगे/चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत।
- कटघोरा व बरपाली में ओवरटेक व टोचन हादसों में गई जान
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : विजयादशमी का पर्व जिले के कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया। 24 घंटे के भीतर कटघोरा, बरपाली और करतला क्षेत्र में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहीं बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आया, तो कहीं दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक को बस ने टक्कर मार दी। बरपाली के भालू मोड़ पर ट्रक की टक्कर से एक युवक की जान चली गई।
करतला क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो गई। हादसों के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा मंगलवार शाम कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी हाईस्कूल के सामने हुआ। दर्री निवासी राकेश कुमार रजक कटघोरा में स्थित अपनी मोबाइल दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करते समय वह ट्रेलर की चपेट में आ गया। इससे ट्रेलर से टक्कर लगने पर वह गिर पड़ा और ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर निकल गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगालनी शुरू की, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।
दूसरी घटना मंगलवार रात कटघोरा क्षेत्र में हुई। ग्राम जुराली निवासी रवि गौड़ा दशहरा मेला देखकर अपने साथी के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान छाबड़ा बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रवि की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और इसमें शामिल बस के संबंध में जानकारी जुटा रही है। भालू मोड़ पर ट्रक की टक्कर से एक की जान गई ।
तीसरा हादसा बुधवार सुबह कटघोरा थाना के बरपाली क्षेत्र के भालू मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बाइक को टोचन कर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक का नाम और उम्र उपलब्ध जानकारी में स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। पूजा का सामान पंडित के घर छोड़ लौट रहे यशवंत और शुभम की मौत
चौथा हादसा मंगलवार शाम करीब चार से पांच बजे के बीच करतला थाना क्षेत्र के रामपुर-नोनबिर्रा मुख्य मार्ग पर हुआ। यहां तेज रफ्तार बस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार यशवंत गुप्ता (24) और शुभम गुप्ता (20) को टक्कर मार दी। दोनों एक ही परिवार के थे और नोनबिर्रा के निवासी बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद दोनों पूजा से संबंधित सामान पंडित के यहां छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय बस ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी गंभीर थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से स्वजन में शोक छा गया। तीन अलग-अलग हादसों की पुलिस ने शुरू की जांच चारों दुर्घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजन को सौंप दिया।
दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों और उनके चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि कटघोरा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि करतला क्षेत्र में दो युवकों की जान गई। पुलिस सभी मामलों में दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- DMF मद से किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, 2000 हेक्टेयर के लिए मुफ्त मिलेगा सरसों बीज, लगेंगे तेल मिल