• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

छत्तीसगढ़ के 3 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! संविदा नियमितीकरण पर सीएम ने दिया ठोस भरोसा

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के मध्य क्षेत्र प्रभारी सीवी राजेश की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर प्रदेश के 3 लाख क...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 03:52:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 03:52:48 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के 3 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! संविदा नियमितीकरण पर सीएम ने दिया ठोस भरोसा
सीएम विष्णु देव के साथ बीएमएस प्रतिनिधि मंडल

HighLights

  1. बीएमएस प्रतिनिधि मंडल ने सीएम विष्णु देव से की मुलाकात
  2. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि प्राथमिकता में
  3. बिजली कर्मचारियों के लिए लागू हो ओपीएस, मुख्य सचिव ऊर्जा को दिए चर्चा के निर्देश

नईदुनिया न्यूज, कोरबा: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के मध्य क्षेत्र प्रभारी सीवी राजेश की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों- अधिकारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा कर निर्णय लेने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से बिंदुवार मांगपत्र प्रेषित करने को कहा और सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। इसमें बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारी- अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्य सचिव ऊर्जा से चर्चा की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया।


साथ ही आंगन बाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं मितानिन मध्यान्ह भोजन, रसोइया कर्मचारी, निर्माणी मजदूरों के संबंध में अटेस्टेड करने के लिए केंद्रीय कर्मचारी संगठनों को पुन शक्ति प्रदान करने स्वायत्तशासी नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुरक्षा कर्मियों अग्निशमन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने तथा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने एव अन्य कर्मचारियों की मुख्य मांगों की सूची प्रेषित करने एवं भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर: गोद में पत्नी को उठाकर पहुंचा पति, कहा..साहब, बारिश में बह गया घर, रहने की जगह नहीं

सीवी राजेश के साथ राधेश्याम जायसवाल राष्ट्रीय मंत्री भारतीय मजदूर संघ, दिनेश पांडेय अखिल भारतीय मजदूर संघ नान कोल प्रभारी शंखध्वनि सिंह महामंत्री भारतीय मजदूर संघ रहे।