• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 110 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

कोरबा के सिटी सेंटर मॉल स्थित अकादमी में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप और प्रथम पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 110 खिलाड़ियों ने अपनी क...और पढ़ें

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 10:26:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 10:26:56 AM (IST)
कोरबा में ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 110 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
आयोजन में शामिल खिलाड़ी, नईदुनिया

HighLights

  1. कोरबा के लेवल अप एमएमए अकादमी में संपन्न हुई छठवीं जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता।
  2. जिलेभर से 110 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो और पुमसे विधा में दिखाई अपनी कला।
  3. एएसपी नितिश ठाकुर और डीएसपी आस्था शर्मा ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोरबा के सिटी सेंटर माल स्थित लेवल अप एमएमए अकादमी में एमेच्योर ताइक्वांडो एसोसिएशन आफ कोरबा के तत्वावधान में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप एवं प्रथम जिला पुमसे प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें जिले भर से लगभग 110 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, तकनीक एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में क्योरुगी एवं पुमसे, दोनों विधाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

यह आयोजन जिला चैम्पियनशिप के साथ राज्य स्तरीय चयन परीक्षण के रूप में भी आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नितिश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कटघोरा, विशिष्ट अतिथि आस्था शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, कोरबा तथा सुरेश क्रिस्टोफर, सचिव, जिला ओलंपिक संघ, कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित होने की बात कही। प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ की ओर से बाहरी पर्यवेक्षक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कोरबा में बाढ़ का खतरा: हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ने से निचली बस्तियों में जलभराव, प्रभावितों को भेजा गया शेल्टर केंद्र

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अध्यक्ष अविनाश बंजारे, सचिव दुर्गेश साहू, कोषाध्यक्ष सुयश चन्द्रा , रेफरी कमीशन चेयरमैन एनआइएस कोच प्रेमराज बंजारे तथा तकनीकी निदेशक स्नेहा बंजारे , निर्णायक मंडल में ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, यश खरे, आर्या गौरी सिंह, देवराज गोगोई, अनीश खरे, आदित्य सारथी एवं अगस्त्य शर्मा एवं प्राथमिक उपचार के लिए ज्योति मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।