• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

उफनते नाले में मौत की छलांग: कोरबा में बाइक समेत बहा युवक, 3 किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव

उफनते नाले में मौत की छलांग: कोरबा में बाइक समेत बहा युवक, 3 किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव; साथी ने तैरकर बचाई जान साथी ने तैरकर बचाई जान, बारिश ...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 03:04:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 03:04:15 PM (IST)
उफनते नाले में मौत की छलांग: कोरबा में बाइक समेत बहा युवक, 3 किमी दूर झाड़ियों में फंसा मिला शव
नाला में पड़ी ग्रामीणों की बाइक

HighLights

  1. ग्रामीणों की चेतावनी को किया नजरअंदाज, बीच नाले में बिगड़ा बाइक का संतुलन
  2. रातभर चला सर्च ऑपरेशन, 3 किमी दूर मिला राहुल का शव
  3. प्रशासन की अपील: थोड़ी सी जल्दबाजी पड़ सकती है जिंदगी पर भारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले में लगातार हो रही वर्षा से नदी-नाले और पुल-पुलिया उफान पर हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित है। ऐसे ही हालात के बीच वनांचल लेमरू थाना क्षेत्र में उफनते सांचर नाला को पार करने का प्रयास एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। ग्राम नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार 28 वर्ष तेज बहाव में बाइक समेत बह गया। करीब 12 घंटे की तलाश के बाद बुधवार की सुबह उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला।

वहीं, उसके साथ बाइक पर सवार बुधराम मंझवार तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को राहुल और बुधराम घरेलू काम से कोरबा आए थे। शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले मार्ग में स्थित सांचर नाला उफान पर मिला। पानी सड़क के ऊपर से बह रहा था और बहाव भी काफी तेज था।


ग्रामीणों ने दोनों को रुकने और पानी उतरने का इंतजार करने की सलाह दी, लेकिन वे नाला पार करने निकल पड़े। नाले के बीच पहुंचते ही तेज बहाव ने बाइक का संतुलन बिगाड़ दिया और दोनों युवक पानी में बह गए। बुधराम ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि राहुल और बाइक तेज धार में लापता हो गए। सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण रात में तलाशी अभियान रोकना पड़ गया।

यह भी पढ़ें- नौ साल से जेल में बंद आरोपित की अपील पर देरी: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदला वकील, लीगल एड की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

बुधवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने दोबारा खोज अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद राहुल का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लगातार हो रही वर्षा के बीच प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों, पुलों और पुल-पुलियों को पार नहीं करने कहा है। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए पानी का बहाव कम होने तक सुरक्षित स्थान पर इंतजार करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।