• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

लाखों की मशीन एक झटके में खाक, गेवरा खदान में शॉर्ट सर्किट से भड़की भयानक आग

एसईसीएल गेवरा खदान में नाइट शिफ्ट के दौरान पे-लोडर मशीन को स्टार्ट करते ही शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग एक करोड़ रुपये की मशीन को ...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 09:32:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 09:32:42 PM (IST)
लाखों की मशीन एक झटके में खाक, गेवरा खदान में शॉर्ट सर्किट से भड़की भयानक आग
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की बड़ी घटना।
  2. ऑपरेटर के मशीन ऑन करते ही उठा धुंआ।
  3. आग लगने के कारणों की हो रही है जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदान में सोमवार रात पे-लोडर में आग लगने से मशीन को भारी नुकसान पहुंचा। 70203 नंबर का पे-लोडर शेल पत्थर उठाव के काम में लगाया गया था। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर पहुंचे ऑपरेटर ने मशीन स्टार्ट की, इसी दौरान शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही विभागीय दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

घटना में करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। सोमवार को सेकंड शिफ्ट में आपरेटर कुंज राम पे-लोडर का काम पूरा करने के बाद मशीन को खड़ा कर चले गया। इसके बाद नाइट शिफ्ट में आपरेटर लालता प्रसाद ड्यूटी पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही पे-लोडर को स्टार्ट किया, मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मशीन के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।


घटना के बाद खदान में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। विभागीय दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से इसे आसपास की अन्य मशीनों या खदान के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोका जा सका। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सरकारी पैसा खाता में रखना अपराध है, डराकर पीएम आवास के नाम पर ठगी करने वाला बड़ा खेल बेनकाब

हालांकि आग मशीन के किस हिस्से में लगी और इसके पीछे वास्तविक तकनीकी कारण क्या था। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद क्षतिग्रस्त पे-लोडर को एसईसीएल के लक्ष्मण वर्कशाप में खड़ा कर दिया गया है। एसईसीएल प्रबंधन का कहा है कि जांच के बाद ही तकनीकी रिपोर्ट सामने आने के बाद आग लगने की परिस्थितियों और मशीन की वास्तविक स्थिति की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।