• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

10 हजार बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पुरानी पेंशन लागू न होने पर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के 10 हजार अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू न होने से नाराज होकर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन करने जा रहे ह...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 04:39:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 04:39:31 PM (IST)
10 हजार बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पुरानी पेंशन लागू न होने पर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
बैठक के दौरान अधिकारी-कर्मचारी के अधिकार मंच के पदाधिकारी

HighLights

  1. पुरानी पेंशन (OPS) लागू न होने पर 10 हजार बिजली कर्मी आक्रोशित।
  2. 11 सितंबर से क्षेत्रीय मुख्यालयों में चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम।
  3. 5 अक्टूबर को डंगनिया रायपुर बिजली मुख्यालय का सामूहिक घेराव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के 10 हजार अधिकारी- कर्मचारी शासन के ऊर्जा विभाग के आदेश पत्र के उपरांत भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू नहीं किए जाने पर 11 सितंबर से क्षेत्रीय तथा मुख्यालय स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

एचटीपीपी स्थित इरेक्टर हास्टल में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारी- कर्मचारी संगठन के 12 संगठन के गठित अधिकार मंच की आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। आंदोलन के तहत क्षेत्रीय तथा मुख्यालय स्तर पर धरना प्रदर्शन व आमसभा कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।


बैठक में अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी राजेश पांडे, प्रांतीय महासचिव इंजी मनोज वर्मा, इंजी सुशील यदु, इंजी शशांक करमहे, पत्रोपाधी संगठन से इंजी महेंद्र साहू, इंजी मनोज पटेल,आरक्षित वर्ग अधिकारी- कर्मचारी संघ के इंजी पाटले, प्रवीण भगत,फेडरेशन एक से प्रांतीय महासचिव आरसी चेट्टी, सरोज राठौर,पवन दास,घनश्याम साहू,मनोज वर्मा,जनता यूनियन से प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सम्मेलाल श्रीवास, अरुण सागर,फेडरेशन इंटक 56 से प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, सहदेव दास, क्रांति पटेल,तकनीकी एकता यूनियन से प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र मालाकार, फ़लित पटेल, आफिसर एसोसिएशन से श्रद्धा पिल्लई, निमिष मेहर, तकनीकी कर्मचारी संघ से प्रांतीय अध्यक्ष देव कुमार बंजारे,संजय नाथ तिवारी, हेमंत साहू, पारस डहरिया, डाक्टर एसोसिएशन से डा रेनू कौशिक, डाक्टर पूनम कुजूर उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा नहीं किए जाने पर आगामी कार्यक्रम के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

बैठक में लिया गया निर्णय

  • 11 सितंबर को सभी क्षेत्रीय मुख्यालयों में संयुक्त आम सभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम ।
  • छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, सांसद, विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन लागू करने के संबंध में ज्ञापन सौंपने ।
  • जिले क्षेत्र के संयुक्त संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपने ।
  • पांच अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर में सभी क्षेत्र के अधिकारी- कर्मचारियों का सामूहिक प्रदर्शन एवं विशाल आमसभा।