• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में सरकारी कर्मचारियों को जाल में फंसाते थे सूदखोर मामा-भांजे, कई एटीएम-पासबुक जब्त, FIR दर्ज

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूदखोर मामा-भांजे द्वारा पीड़ित का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 10:12:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 10:12:34 PM (IST)
कोरबा में सरकारी कर्मचारियों को जाल में फंसाते थे सूदखोर मामा-भांजे, कई एटीएम-पासबुक जब्त, FIR दर्ज
ब्याज में दिए गए पैसे के बदले में तैयार शपथ पत्र, पीड़ितों के बैंक पासबुक व एटीएम

HighLights

  1. कोरबा में सूदखोर मामा-भांजे ने पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी।
  2. पुलिस ने सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस।
  3. आरोपी इरफान पर पहले से भी अवैध वसूली के कई मामले दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : सूदखोरी और अवैध वसूली को लेकर पहले से विवादों में रहे मामा-भांजे पर अब शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपितों ने पीड़ित का रास्ता रोककर उसे धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में गजानंद राठौर ने पुलिस को बताया कि इरफान कुरैशी और सलमान कुरैशी (मामा-भांजा) उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस में बार-बार शिकायत किए जाने से नाराज होकर दोनों ने उसका रास्ता रोक लिया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।


इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है। इरफान कुरैशी के खिलाफ पहले भी सूदखोरी और अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कार्रवाई की जा चुकी है। पीड़ित गजानंद राठौर ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपितों की धमकी से वह और उसका पूरा परिवार डरा हुआ है।

उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पूर्व में पुलिस ने इरफान कुरैशी के कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और कर्ज संबंधी अनुबंध पत्र जब्त किए थे।

वह खासकर सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाता था। एक लाख रुपये कर्ज देने के बदले एटीएम कार्ड, पासबुक सहित अन्य दस्तावेज अपने पास रख लेता और फिर ब्याज पर ब्याज जोड़कर कई गुना रकम वसूलता था। इस तरीके से कई लोगों के कर्ज के जाल में फंसने की शिकायतें पहले भी पुलिस तक पहुंच चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत पर जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।