• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में विद्युत पोल के नीचे मिले शव की उलझी गुत्थी: अंडरगारमेंट से मिला मोबाइल और पर्ची

कोरबा के मानिकपुर में विद्युत पोल के पास मिले लवकुश साहू के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के अंडरगारमेंट से मोबाइल और जान से मारने की धमकी व...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 12:38:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 12:38:09 PM (IST)
कोरबा में विद्युत पोल के नीचे मिले शव की उलझी गुत्थी: अंडरगारमेंट से मिला मोबाइल और पर्ची
मृतक लवकुश

HighLights

  1. कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में संदिग्ध मौत का मामला
  2. सिर के पीछे गंभीर चोट और धमकी भरे सुराग से सनसनी
  3. पोस्टमार्टम से पहले पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के डीपरापारा में लवकुश साहू 40 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब और उलझ गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे करंट लगने या आत्महत्या का मामला माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम से पहले मिले अहम सुरागों के बाद पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक के अंडरगारमेंट से एक की-पैड मोबाइल और हस्तलिखित पर्ची मिलने के साथ ही सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

मूलरूप से बिहार निवासी लवकुश साहू हमाली का काम करता था और पत्नी बिंदा साहू तथा बच्चों के साथ डीपरापारा में रहता था। करीब आठ वर्ष पहले रोजगार की तलाश में कोरबा आया था। शनिवार शाम वह घर से बाहर निकला था। कुछ देर बाद घर के पास 11 केवी विद्युत पोल के नीचे उसका शव पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल की मर्च्यूरी भेज दिया।


रविवार सुबह पोस्टमार्टम से पहले पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतक के अंडरगारमेंट के नीचे से एक की-पैड मोबाइल और कागज का एक टुकड़ा मिला। पर्ची में टूटी-फूटी भाषा में कुछ लोगों के नाम लिखे हुए थे। इसमें जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास जैसी बातें दर्ज थीं। पर्ची में लुकवा नाम के साथ कुछ अन्य लोगों का भी उल्लेख मिला है। पुलिस ने मोबाइल और पर्ची को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। इसी कारण अब मामले को केवल करंट लगने या आत्महत्या मानकर नहीं देखा जा रहा है। जांच टीम हर पहलू को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटा रही है।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि लवकुश की दूसरी शादी बिंदा साहू से हुई थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत रंजिश और अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: चरित्र शंका में उजाड़ा पूरा परिवार, 24 घंटे के भीतर कोरबा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

हैंडराइटिंग की कराई जा रही जांच

सीएसपी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बरामद मोबाइल और पर्ची को जब्त कर लिया गया है। पर्ची किसने लिखी, इसकी हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी। साथ ही मोबाइल की काल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फारेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लवकुश साहू की मौत आत्महत्या थी या फिर किसी साजिश के तहत उसकी हत्या की गई।