• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन ग्रामीण की मौत: कोरबा के छुरी गांव में शोक की लहर

कोरबा के कटघोरा अंतर्गत छुरी गांव में खेत में धान रोपाई कर रहे तीन ग्रामीणों—बहोरन पाटले, लक्ष्मीचंद पाटले और श्याम साहू—की आकाशीय बिजली की चपेट में आ...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 12:10:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 12:10:16 PM (IST)
आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन ग्रामीण की मौत: कोरबा  के छुरी गांव में शोक की लहर
कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे स्वजन

HighLights

  1. सब-स्टेशन के पास खेत में गिरी आसमानी बिजली।
  2. अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई तीनों की सांसें।
  3. रविवार को होगा पोस्टमार्टम, परिवार में कोहराम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम छुरी स्थित सलोरा बकरा बाजार के पास शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से धान रोपाई कर रहे तीन ग्रामीण चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम छुरी बकरा बाजार के पास स्थित सब-स्टेशन के पीछे खेत में करीब 30 ग्रामीण धान रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली खेत की मेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से बहोरन पाटले, लक्ष्मीचंद पाटले और श्याम साहू, तीनों निवासी छुरी गंभीर रूप से झुलस गए।


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रथयात्रा में साथ नहीं ले जाने पर विवाद, कोरबा में नवविवाहित दंपती ने खाया जहर; अस्पताल में इलाज जारी

एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत से छुरी और आसपास के गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शाम होने की वजह से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। शव मर्च्यूरी में रखा दिया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।