
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: आगामी 14 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरूआत हो रही है। पूरे 11 दिन तक चलने वाली उत्सव को लेकर जिले भर के उत्सव समिति के सदस्याें मे उत्साह देखा जा रहा है। शहर के रानी धनराज कुंवर मार्ग के श्री सिद्धि विनायक ग्रुप के पंडाल में इस वर्ष छत्तीसगढ के विभिन्न शक्तिपीठ बमलाइ, दंतेश्वरी, महामाया, सर्वमंगला आदि की झलकिया देखने को मिलेगी।
यहां दुर्ग से लाई गई 12 फीट की गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पावर हाउस रोड में लालबाग के राजा की स्थापना की जाएगी। सांसद मोहल्ला सीतामढ़ी के गणेश पंडाल को एक हजार छाता से सुसज्जित किया जाएगा। वहीं गांजा गली में आकर्षक मुकुट के साथ रिद्धि-सिद्धि गणेश विराजमान होंगे।गणेश उत्सव आयोजन को सीमित दिन का समय शेष होने लेकर समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
पावर हाउस रोड स्थित गणेश उत्सव समिति की ओर से इस बार भी उत्सव आयोजन में विविधता की झलक देखने को मिलेगी। पंडाल में स्थापित करने के लिए कोलकाता के कारीगर प्रतिमा का निर्माण कर कर रहे है। शहर में मध्यम भाग में उत्सव का आयोजन का आयोजन विगत 25 वर्षों हो रहा है।
समिति के सदस्य झखेंद्र देवांगन का कहना है कि अब तक यहां धान, आलू चिप्स, सिक्का, बामियान, नारियल आदि से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की जा चुकी है। पंडाल परिसर में इस बार लालबाग के राजा की झलक दिखाई देगी। सांसद मोहल्ला में इस बार मुस्कान भरते ऋद्धि सिद्धि गणेश का दर्शन होगा।
यहां भी विगत कई वर्षों गणेश पूजा की जा रही है। यहां प्रतिदिन होने वाली आरती में सांस्कृतिक आयोजन व भाेग प्रसाद वितरण की विविधता रहेगी। शहर के अलावा उपनगरीय क्षेत्र दीपका, बाकीमोगरा, कटघोरा, छुरीकला, पाली, चैतमा, जटगा, तुमान, पसान, बरपाली, करतला, दर्री, जमनीपाली, बालको आदि उपनगरीय क्षेत्रों में भी गणेश उत्सव का उत्साह देखा जा रहा है। सिद्धि विनायक ग्रुप के पूजन अनुष्ठान में विविधताशहर के रानीरोड में श्री सिद्धि विनायक ग्रुप के तत्वावधान में इस बार भी वृहतरूप से गणेश पूजन की तैयारी की जा रही है।
समिति के अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि 11 दिन चलने वाले उत्सव के दौरान यहां पूजन अनुष्ठान में विविधता देखने को मिलेगी। सुबह शाम होने वाली आरती आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसमें स्वच्छता दीदियो के द्वारा आरती, वृद्धा आश्रम के बुजुर्गो द्वारा आरती समिति के परिवार के सदस्यों द्वारा आरती आकर्षण के केंद्र होंगे। बच्चों के लिए विभिन्न् प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का भी आकर्षण रहेगा। भगवान गणेश की भोग प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।
प्रतिमा निर्माण को अंतिम रूप दे रहे कारीगर
उत्सव के लिए कोलकाता से पहुंचे कारीगर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे है। घर में पूजा के लिए छोटी प्रतिमाओं के अलावा पंंडालों में स्थापित करने के लिए आदमकद प्रतिमाओं का कारीगरों ने निर्माण किया है। कोलकाता से पहुंचे कारीगर गोविंद पाल ने बताया कि उत्सव के लिए छोटी व बड़ी दोनों आकृति की प्रतिमा बनाई गई है। मूर्ति में रासायनिक की जगह वाटर कलर के संयोजन को विशेष महत्व दिया गया है।
उन्होने बताया प्रतिमा के विसर्जन से पानी में किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं होगा। बाजार में सजावट सामानों की बढ़ी मांगगणेश उत्सव आयोजन को लेकर सजावट के सामानों की मांग बढ़ गई। बड़ो पंडालों के साज-सज्जा का जिम्मा जहां टेंट संचालको ने ले रखी है वहीं गली मोहल्ले में प्रतिमा स्थापित करने के लिए श्रद्धालु स्वयं पंडाल तैयार कर रहे हैं। सजावट के लिए कागज से बनी रंग-बिरंगी फूलों की आकृति, विद्युत झालर, लेजर लाइटिंग, एलुमिनियम से बने सितारे, चमकी आदि की बिक्री हो रही है। रंग-बिरंगे पर्दे, गलीजे आदि की भी मांग होजियरी दुकानों में बढ़ गई है।