• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा; रेस्क्यू कर दो अधिकारियों की बचाई गई जान

नारायणपुर में लगातार बारिश के बीच ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। दो अधिकारियों का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया, जबकि चालक पेड़ ...और पढ़ें

By Animesh PaulEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 10:57:39 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 10:57:39 AM (IST)
नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा; रेस्क्यू कर दो अधिकारियों की बचाई गई जान
नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो बीच धारा में फंसी।
  2. दो अधिकारियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
  3. चालक जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया।

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। लगातार बारिश के बीच गुरुवार को ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो फंस गई। वाहन में सवार दो अधिकारी और चालक नाले के बीच फंस गए। चालक वाहन से निकलकर पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अधिकारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाले में पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


बारिश से उफान पर जिले के नाले

सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन घटना की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। लगातार बारिश के कारण जिले के कई नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से उफनते नालों और जलभराव वाले मार्गों से गुजरने से बचने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग बस्तर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका