• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

बस्तर में 'गड़ा बारूद' निकाल रहे सुरक्षा बल, नारायणपुर में पांच किलो की प्रेशर कुकर आईईडी निष्क्रिय की

नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने पांच किलोग्राम की प्रेशर कुकर आईईडी को नियंत्रित विस्फोट कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया।

By Anup Kumar Bhattacharya Edited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:40:05 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:42:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बस्तर में 'गड़ा बारूद' निकाल रहे सुरक्षा बल, नारायणपुर में पांच किलो की प्रेशर कुकर आईईडी निष्क्रिय की
नारायणपुर में बरामद की गई प्रेशर कुकर आईईडी । - पुलिस

HighLights

  1. नारायणपुर में पांच किलो की आईईडी बरामद हुई
  2. सुरक्षा बलों और आईटीबीपी ने की संयुक्त कार्रवाई
  3. नियंत्रित विस्फोट के जरिए बम को किया निष्क्रिय

नईदुनिया प्रतिनिधि, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में माओवादियों की ओर से जंगल, रास्तों में बिछाए गए बारूद सुरक्षित तरीके से हटाया जा र हा है। सुरक्षा बलों ने नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल-पहाड़ी इलाके में खतरनाक विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की संयुक्त टीम ने पांच किलोग्राम वजनी संदिग्ध प्रेशर कुकर आईईडी को मौके पर ही नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

पुलिस सहायता केंद्र कुतुल के अंतर्गत ग्राम केहनार के पास विकास कार्यों के तहत बिजली के नए खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। इसी दौरान वहां काम कर रहे श्रमिकों की नजर एक संदिग्ध प्रेशर कुकर पर पड़ी, जो जमीन के नीचे दबा हुआ था। श्रमिकों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और सुरक्षा शिविर के जवानों को दी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तुरंत कार्रवाई दल का गठन किया गया।


बम निरोधक दस्ते ने दिखाई सूझबूझ

सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक अंतु पोटाई के नेतृत्व में जिला बल और आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी का विशेष बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके के लिए रवाना हुआ। केहनार-कुतुल मार्ग पर कुतुल कैंप से लगभग सात किलोमीटर दूर फरसबेडा रोड के पास मिले इस आईईडी की जांच की गई। दस्ते ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सावधानी बरती और प्रेशर कुकर बम को नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। इस सफल और जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद पूरी टीम बिना किसी नुकसान के सुरक्षित अपने कैंप वापस लौट आई।

नागरिकों के लिए पुलिस की चेतावनी

सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि अंदरूनी इलाकों में माओवादियों द्वारा पूर्व में दबाए गए बमों और विस्फोटकों का पता लगाने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल, पहाड़ी रास्तों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लावारिस अवस्था में पड़ी वस्तु या प्रेशर कुकर को बिल्कुल न छुएं। ऐसी किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या सुरक्षा कैंप को दें ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।