• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

छत्तीसगढ़ में सोना चमकाने वाले ठगों से रहें सावधान, रायगढ़ में परिवार से ठगे 10 लाख के आभूषण

आरोपियों ने पहले बर्तन और चांदी साफ कर भरोसा जीता, फिर सोने के गहनों को कटोरी में हल्दी व केमिकल डालकर उबलने को कहा और पड़ोस जाने का बहाना बनाकर फरार हो गए।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 05:29:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 05:29:52 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में सोना चमकाने वाले ठगों से रहें सावधान, रायगढ़ में परिवार से ठगे 10 लाख के आभूषण

HighLights

  1. धरमजयगढ़ में बर्तन व सोना चमकाने के नाम पर ठगी।
  2. हल्दी और केमिकल के पानी में जेवर उबलवाकर भागे ठग।
  3. पीड़ित सोनू ठाकुर ने धरमजयगढ़ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले अंतर्गत धरमजयगढ़ क्षेत्र में शातिर ठगों द्वारा जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो अज्ञात शातिर ठगों ने पहले घर के बर्तन और चांदी के सामान को चमकाकर परिजनों का अटूट भरोसा जीता, फिर सोने के आभूषण साफ करने का झांसा देकर करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

कैसे बुना ठगी का जाल? बर्तन और चांदी से शुरू हुआ भरोसा घटना धरमजयगढ़ के बहेरापारा निवासी सोनू ठाकुर के मकान की है। गुरुवार को दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे।

सफाई का दिखाया करतब: आरोपियों ने सबसे पहले घर में रखे पीतल-तांबे के बर्तन और चांदी के सामान को एक विशेष केमिकल से साफ कर चमका दिया। उनकी इस सफाई को देखकर परिवार वाले पूरी तरह झांसे में आ गए।


सोने के आभूषण चमकाने का दिया झांसा: परिजनों का भरोसा जीतते ही ठगों ने सोने के जेवरों को भी नए जैसा चमकाने का दावा किया। उनकी बातों में आकर सोनू ठाकुर के परिवार ने अपने घर में रखे सोने के चेन, कंगन और अन्य गहने किमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए।

हल्दी, पानी और केमिकल का घोल बनाकर दिया धोखा, सोने के जेवर हाथ में आते ही शातिर ठगों ने अपनी चाल चली-

10 मिनट तक उबालने का झांसा: ठगों ने सोने के जेवरों को एक कटोरी में डाला और उसमें पानी, हल्दी व केमिकल मिला दिया। इसके बाद कटोरी को गैस पर रखकर करीब 10 मिनट तक अच्छी तरह उबालने को कहा।

छूने से किया मना: उन्होंने परिजनों को सख्त हिदायत दी कि इसमें खतरनाक केमिकल मिला हुआ है, इसलिए 10 मिनट से पहले कटोरी को बिल्कुल भी हाथ न लगाएं, अन्यथा गहने खराब हो जाएंगे।

पड़ोस का बहाना बनाकर चंपत: इसके बाद दोनों ठगों ने कहा कि वे पड़ोस के घर से एक काम निपटाकर अभी वापस आ रहे हैं। परिजनों ने उनकी बात पर भरोसा किया और कटोरी उबलने का इंतजार करते रहे।

काफी देर बाद खुला राज, पुलिस कर रही तलाश

काफी समय बीत जाने के बाद जब दोनों अज्ञात व्यक्ति वापस नहीं लौटे, तो परिवार को अनहोनी का अहसास हुआ। जब उन्होंने कटोरी की जांच की, तो उसमें से सोने के मुख्य आभूषण नदारद थे और ठग उन्हें लेकर फरार हो चुके थे।

पुलिस की जांच शुरू: पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर-घर घूमकर बर्तन व जेवर चमकाने का दावा करने वाले अज्ञात फेरीवालों से सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह संपूर्ण घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।