रायगढ़ तहसील परिसर में बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपर कलेक्टर की गाड़ी से भेजा गया अस्पताल, मौत
जवाहर लाल चौधरी सोमवार करीब 11:30 बजे अपने निजी जमीन से जुड़े कार्य के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 18 May 2026 01:41:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 01:41:24 PM (IST)
तहसील कार्यालय परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौतHighLights
- तहसील कार्यालय में बुजुर्ग अचानक हुए बेहोश
- अपर कलेक्टर की गाड़ी से भेजा गया अस्पताल
- अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नईदुनिया न्यूज,रायगढ़। कोतरारोड थाना क्षेत्र के उच्चभट्ठी निवासी 71 वर्षीय जवाहर लाल चौधरी की सोमवार को तहसील कार्यालय परिसर में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद तहसील कार्यालय में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
जानकारी के अनुसार जवाहर लाल चौधरी सोमवार करीब 11:30 बजे अपने निजी जमीन से जुड़े कार्य के सिलसिले में तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं असहज होकर गिर पड़े। घटना देखते ही मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों तथा वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
दफ्तर में हड़कंप: कोतरारोड थाना क्षेत्र के उच्चभट्ठी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग जवाहर लाल चौधरी अपने निजी जमीन के काम से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे थे।
अचानक हुए बेहोश: तहसील परिसर में काम के दौरान बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो गई और वे असहज होकर वहीं गिर पड़े, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
अपर कलेक्टर की मानवीय पहल: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाई और बिना वक्त गंवाए बुजुर्ग को अपर कलेक्टर के शासकीय वाहन से जिला अस्पताल भेजा।
पोस्टमार्टम का इंतजार: अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया; पुलिस और प्रशासन मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कोतरारोड थाना पुलिस और प्रशासनिक अमला मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
यह भी पढ़ें- गतोरी के वृंदावन ग्रीन फार्म में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फार्म हाउस मालिक समेत 8 जुआड़ी गिरफ्तार