• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में डूबे प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा: सरेआम अश्लील हरकत का वीडियो वायरल

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर आरपीएफ थाने के सामने एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर नशे की हालत में सरेआम अश्लील हरकतें कीं। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोश...और पढ़ें

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 02:56:45 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 02:56:45 PM (IST)
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में डूबे प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा: सरेआम अश्लील हरकत का वीडियो वायरल
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. रेलवे स्टेशन के बाहर नशे में धुत जोड़े ने किया हंगामा।
  2. व्यस्त इलाके में मची सनसनी, वीडियो प्रसारित।
  3. वीडियो हुआ प्रसारित और उठे सुरक्षा पर सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। जिला मुख्यालय स्थित रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार सुबह उस वक्त नजें ठहर गईं और अफरा-तफरी मच गई, जब आरपीएफ (RPF) थाना के ठीक सामने एक प्रेमी जोड़ा कथित तौर पर नशे की हालत में सरेआम अश्लील हरकतें करता नजर आया। इस अजीबोगरीब और आपत्तिजनक घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के व्यस्त इलाके में स्थित आरपीएफ थाने के सामने एक प्रेमी जोड़ा काफी देर तक सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक स्थिति में व्यवहार करता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों अत्यधिक नशे की हालत में थे और उन्हें इस बात की कोई सुध नहीं थी कि वे एक सार्वजनिक और बेहद व्यस्त जगह पर खड़े हैं। दिनदहाड़े और थाने के सामने इस तरह की हरकत को देखकर वहाँ से गुजरने वाले लोग अचंभे में पड़ गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


यह भी पढ़ें- प्राचार्य के अभद्र व्यवहार से भड़का भारी आक्रोश: छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, सूरजपुर जिले के सिलफिली की घटना

सुरक्षा परउठे सवाल

इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया।

खास बात यह है कि यह घटना जिस स्थान पर हुई, वह रेलवे स्टेशन का मुख्य और व्यस्त क्षेत्र है तथा आरपीएफ थाना भी ठीक उसी के सामने स्थित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर पुलिस की नाक के नीचे इस तरह की गतिविधि कैसे होती रही।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संबंधित जोड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में ही रहकर रोजी-मजदूरी का काम करता है। फिलहाल यह वीडियो शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।