• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

चक्रवात का बड़ा खतरा... रायगढ़ जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर के कड़े निर्देश

चक्रवात के असर से रायगढ़ जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर रोक..

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 07:47:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 07:47:16 PM (IST)
चक्रवात का बड़ा खतरा... रायगढ़ जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर के कड़े निर्देश

HighLights

  1. रायगढ़ जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट।
  2. कलेक्टर ने अधिकारियों के मुख्यालय छोड़ने पर लगाई रोक।
  3. बांधों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर रखी जा रही है पैनी नजर।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: चक्रवात के प्रभाव से जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता जनहानि रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिला और तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। नगर निगम, पंचायत और राजस्व विभाग को जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।


राहत शिविर तैयार रखने के साथ बचाव दलों को नाव, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को आकाशीय बिजली और भारी बारिश से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। नदी, नालों और रपटों पर पानी होने पर आवागमन रोकने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग को समन्वय से काम करने को कहा गया है।कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बांधों, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर

जल संसाधन विभाग बांधों और जलाशयों के जलस्तर की लगातार निगरानी करेगा। पानी छोड़ने की स्थिति में निचले क्षेत्रों के लोगों को समय रहते सूचना दी जाएगी। बिजली विभाग को आपूर्ति बाधित होने पर जल्द बहाली के लिए अतिरिक्त टीमें तैयार रखने और स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवाइयां, एम्बुलेंस तथा मेडिकल टीम उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में एक्टिवा से गिरकर ड्राइवर की मौत, बीमा कंपनी को देना होगा 15 लाख मुआवजा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।