• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

नवा रायपुर में बढ़ेगा आवासीय विस्तार, 119.89 करोड़ की परियोजना से 704 फ्लैट समेत बनेंगे 348 भवन

नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना शुरू होगी।

By Satish PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 08:01:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 08:01:58 AM (IST)
नवा रायपुर में बढ़ेगा आवासीय विस्तार, 119.89 करोड़ की परियोजना से 704 फ्लैट समेत बनेंगे 348 भवन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना (AI Generated Image)

HighLights

  1. 29.20 एकड़ भूमि पर 348 एचआइजी-एमआइजी भवन बनेंगे
  2. प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री आवास योजना में 4544 फ्लैट जारी हैं
  3. भवनों की बेस कीमत 45.70 से 85.17 लाख रुपये होगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी परियोजना शुरू होने जा रही है। सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपये की लागत से आवासीय परियोजना विकसित की जाएगी। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी मंगलवार 25 अगस्त को इसका भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

29.20 एकड़ में बनेंगे 348 भवन

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की इस परियोजना के तहत सेक्टर-12 फेस-2 की शेष 29.20 एकड़ भूमि पर HIG और MIG श्रेणी के 348 भवन बनाए जाएंगे। इन आवासों का बेस विक्रय मूल्य 45.70 लाख रुपये से 85.17 लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है।


704 नए फ्लैट भी प्रस्तावित

परियोजना के अगले चरण में सेक्टर-12 फेस-2 में 704 नए फ्लैट बनाए जाएंगे। इनमें 128 HIG , 320 MIG और 256 एलआइजी फ्लैट शामिल होंगे। इनकी प्रस्तावित बेस कीमत 16.76 लाख से 40.47 लाख रुपये तक होगी।

पहले भी पूरे हो चुके हैं हजारों आवास

नवा रायपुर में आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और स्वच्छ वातावरण के चलते आवासों की मांग बढ़ी है। मंडल सेक्टर-27 में 2665 और सेक्टर-29 में 3012 भवन व फ्लैट का निर्माण पूरा कर चुका है। सेक्टर-12 फेस-1 के 450 एचआईजी-एमआईजी भवन आबंटियों को सौंपे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 4544 फ्लैट की परियोजना भी जारी है।