• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 18 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले, संशोधन सूची जारी

CG SAS Officers Transfer: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी तबादला आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 18 अधिकारियों की नवीन व संशोधित पद...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:58:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:58:25 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 18 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले, संशोधन सूची जारी
रायपुर से जांजगीर और दुर्ग तक बदले कई प्रशासनिक चेहरे।

HighLights

  1. रायपुर से जांजगीर और दुर्ग तक बदले कई प्रशासनिक चेहरे
  2. ट्रांसफर सूची में संशोधन के बाद कई अफसरों के बदले जिले
  3. अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर पर बड़ा फेरबदल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों के फेरबदल और पदस्थापना में संशोधन से जुड़े दो पृथक आदेश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी इन आदेशों के तहत प्रवर श्रेणी, वरिष्ठ श्रेणी और कनिष्ठ श्रेणी के दो दर्जन से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाएं प्रभावित हुई हैं।


पूर्व तबादला आदेश (29 सितंबर 2026) में आंशिक संशोधन

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 29 सितंबर 2026 को जारी तबादला आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए 18 अधिकारियों की नवीन व संशोधित पदस्थापना सूची जारी की गई है।

अपर कलेक्टर व प्रवर श्रेणी अधिकारी:

  • वीरेन्द्र लकड़ा: अपर कलेक्टर नारायणपुर से अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
  • योगिता देवांगन: अपर कलेक्टर कोरबा से अपर कलेक्टर, राजनांदगांव।
  • चन्द्रिका प्रसाद बघेल: अपर कलेक्टर सुकमा से यथावत अपर कलेक्टर, बस्तर।
  • राजकुमार तंबोली: अपर कलेक्टर नारायणपुर से यथावत अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
  • शिम्मी नाहिद: उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर से अपर कलेक्टर, रायपुर।
  • प्रकाश कुमार भारद्वाज: अपर कलेक्टर कोण्डागांव से अपर कलेक्टर, कोरबा।
  • विपुल कुमार गुप्ता: उप सचिव श्रम विभाग; सचिव छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त, शेष पदस्थापना यथावत।
  • गिरीश कुमार रामटेके: उपायुक्त आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख से यथावत सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, नवा रायपुर।

संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर स्तर:

  • अरूण कुमार खलखो: डिप्टी कलेक्टर बालोद से डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा।
  • अगरराम राणा: संयुक्त कलेक्टर सक्ती से संयुक्त कलेक्टर, नारायणपुर।
  • राहुल कुमार रजक: कार्यालय कलेक्टर कोरिया से कार्यालय कलेक्टर, दुर्ग।
  • संगीता अग्रवाल: संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर।
  • मोनिका जय नशीने: यथावत उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल।
  • हेमलता डहरिया: डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर।
  • ओम विकास टण्डन: डिप्टी कलेक्टर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।
  • नीता ठाकुर: डिप्टी कलेक्टर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर।
  • सृष्टि चंद्राकर: उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग से डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग।
  • ऋचा सिंह: मंत्रालय नवा रायपुर से डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर-चांपा।

5 अधिकारियों के पृथक प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश

राज्य सरकार द्वारा जारी दूसरे प्रशासनिक आदेश के तहत 5 SAS अधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे गए हैं:

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

1

दशरथ सिंह राजपूत (2014)

आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा

अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़

2

भागवत प्रसाद जायसवाल (2014)

उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर

3

प्रफुल्ल कुमार रजक (2021)

डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़

डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली

4

दिलीप कुमार उइके (2022)

डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), बीजापुर

डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), कोण्डागांव

5

मृणमयी शुक्ला (2025)

डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर

डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली

तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश की प्रतियां राजभवन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सभी संबंधित संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और जिला कोषालयों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई हैं। स्थानांतरित एवं संशोधित पदस्थापना प्राप्त सभी अधिकारियों को विभागीय परिपत्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और उसका पालन प्रतिवेदन विभाग को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजनांदगांव में गोवंश का कटा सिर मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया कोतवाली का घेराव, सर्विस रोड पर लगाया जाम