• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में मतांतरण विवाद: दो साल पहले आर्य समाज में विवाह, फिर ईसाई बनने का दबाव देकर मारपीट, पति सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर के तेलीबांधा में आर्य समाज में प्रेम विवाह करने वाली युवती पर मतांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने पति और सास ससुर को गिरफ्तार किया है। प...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 10:38:23 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 10:40:22 PM (IST)
रायपुर में मतांतरण विवाद: दो साल पहले आर्य समाज में विवाह, फिर ईसाई बनने का दबाव देकर मारपीट, पति सहित तीन गिरफ्तार
मतांतरण पर दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पीड़ित महिला के पति और ससुर। -पुलिस

HighLights

  1. आर्य समाज में शादी के बाद मतांतरण दबाव
  2. नए धर्म कानून में पति समेत तीन गिरफ्तार
  3. बजरंग दल के हस्तक्षेप पर पुलिस की कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में प्रेम जाल में फंसाकर विवाह करने, बाद में मतांरण करने के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने नए धर्म विधेयक कानून के तहत तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सतनामी पारा निवासी 26 वर्षीय तन्नू पटेल ने पति और सास विनीता सुता, ससुर अजय सुता पर मतांतरण करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि पति विनीत सुता से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई। इसके बाद आपस में बातचीत होने लगी। वर्ष 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से आर्य समाज में शादी किया। उस समय पति विनीत और उसके परिवार ने कहां था कि तुम हिंदू धर्म मानो हमें कोई परेशानी नहीं है। शुरुआत में सबकुछ अच्छा रहा, लेकिन बाद में पति, सास-ससुर सभी मतांतरण के लिए दबाव बनाने लगे। दो महीने पहले बेटी हुई है, तब से इनकी ज्यादती बढ़ गई है।


तीसरी बार किए मारपीट

तन्नू ने बताया कि सास-ससुर और पति ने तीसरी बार मारपीट किए हैं। इनकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर अपने भाई-बहन को बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने के लिए पहुंची। तीन दिनों तक शिकायत लिखवाने के लिए थाने के चक्कर काटती रहे, इसके बाद हमने बजरंग दल से संपर्क किया। बजरंग दल के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने नामजद एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की है।

सभी चर्चों को जारी करेंगे गाइडलाइन

डायसिसिस आफ छत्तीसगढ़ के सचिव नितिन लारेंस ने कहा कि इस विषय की जानकारी मीडिया के माध्यम से चला है। यदि ये मामला सही है तो गलत बात है। हम लोग समाज के साथ चर्चा करेंगे, इसके बाद सभी चर्चेस को गाइडलाइन जारी करेंगे। प्रदेश में नया धर्म कानून बन गया है। इसी के तहत जिन्हें मतांतरण करना है वो संविधान के तहत पूरी प्रक्रिया करके मंतातरण करे। समाज के लोगों से भी अपील है कि वो लोग किसी को मतांतरण करने के लिए दबाव न बनाए, इससे माहौल खराब होता है। जहां तक सतनामी पारा का मामला है तो मुझे लगता है कि ये पति-पत्नी के आपसी लड़ाई का मामला है। इसे बेवजह धार्मिक रंग दिया जा रहा है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आपसी लड़ाई का मामला है या मतांतरण का मामला है।