• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के ब्लू वॉटर में दोस्तों से तैरने की लगी शर्त, 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव

माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की तैरने की शर्त के दौरान डूबने के 72 घंटे बाद ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 12:30:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 12:30:36 AM (IST)
रायपुर के ब्लू वॉटर में दोस्तों से तैरने की लगी शर्त, 400 फीट गहराई में डूबा आदिल, 72 घंटे बाद मिला शव
तैरने की शर्त में डूबे युवक का 72 घंटे बाद मिला शव। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. तैरने की शर्त में डूबे युवक का 72 घंटे बाद मिला शव
  2. माना के ब्लू वाटर खदान में डूबा 24 वर्षीय आदिल
  3. रायपुर में अब तक 10 जिंदगियां लील चुकी है खदान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 24 वर्षीय आदिल खान की तैरने की शर्त के दौरान डूबने के 72 घंटे बाद शनिवार को शव बरामद कर लिया गया। बुधवार शाम आदिल दोस्तों के साथ खदान पहुंचा था। इसी दौरान उसने एक साथी के साथ खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लगाई। दोनों पानी में उतरे, लेकिन दूसरा युवक बाहर निकल आया और आदिल गहरे पानी में चला गया। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। हादसे की सूचना साथियों ने माना पुलिस को दी थी।

अंधेरा होने से रात में शुरू नहीं हो सका था रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को सूचना दी। हादसा शाम के समय हुआ था। अंधेरा होने और खदान की गहराई करीब 400 फीट होने के कारण रात में पानी के भीतर तलाश शुरू नहीं की जा सकी। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद लगातार तीन दिन तक पानी के भीतर अलग-अलग हिस्सों में आदिल की तलाश की गई।


गहराई के कारण टीम को हुई परेशानी

ब्लू वाटर खदान में पानी की गहराई और अंदर की भौगोलिक स्थिति के कारण एसडीआरएफ के जवानों को तलाशी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीम लगातार संभावित स्थानों पर सर्च करती रही। करीब 72 घंटे तक चले अभियान के बाद शनिवार को आदिल का शव पानी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ घूमने आया था आदिल

आदिल अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान तौफ़ीक़ और आदिल आपस में इस पार से उस पार जाने की शर्त लगी। आदिल और तौफ़ीक़ एक साथी पानी में उतर गए। तौफ़ीक़ आगे बढ़ रहा था इस दौरान आदिल वापस आने लगा। इसके बाद आदिल गहराई में जाने लगा। यह देख तौफ़ीक़ वापस उसे बचाने आया लेकिन तब तक आदिल डूब गया।

घटना से जुड़े वीडियो का एक फुटेज भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसके बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम आदिल की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें- कृषि परीक्षा पेपर लीक: एंडोस्कोपिक कैमरे से किया स्कैन, फिर छात्रों को हाथ से लिखकर 11 हजार में बेचा प्रश्न; 6 गिरफ्तार

2017 से अब तक 10 मौतें

ब्लू वाटर खदान में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2017 से अब तक यहां डूबने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो चुकी थी। आदिल की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद लोग यहां घूमने और पानी में उतरने पहुंचते हैं। खदान की अत्यधिक गहराई को देखते हुए यहां पानी में उतरना बेहद जोखिम भरा है।