• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, खराब मौसम और बारिश के कारण छुट्टी घोषित, सीएम साय का एलान

CG School Holiday Alert: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:32:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:32:02 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में 26 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, खराब मौसम और बारिश के कारण छुट्टी घोषित, सीएम साय का एलान
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी
  2. सीएम विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश
  3. छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूल शनिवार को रहेंगे बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में हो रही भारी बारिश को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए कल (26 सितंबर) को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

अभिभावक बच्चों को घर पर ही रखें। सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 25, 2026

भारी बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 28 साल बाद धमतरी में गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, छोड़ा 2.5 लाख क्यूसेक पानी, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

अभिभावकों से सतर्कता की अपील और कलेक्टरों को आदेश

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।