• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में आठ जुलाई से बहेगी भागवत कथा में भक्ति, देवकीनंदन ठाकुर महाराज सात को आएंगे राजधानी

रायपुर में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेडियम में होने वाली इस कथा के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 02:26:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 02:28:39 PM (IST)
रायपुर में आठ जुलाई से बहेगी भागवत कथा में भक्ति,  देवकीनंदन ठाकुर महाराज सात को आएंगे राजधानी
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर बैठक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन के सदस्यगण। संस्थान

HighLights

  1. बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सात दिवसीय आयोजन
  2. देवकीनंदन ठाकुर महाराज सुनाएंगे श्रीमद् भागवत कथा
  3. कलश यात्रा के साथ 8 जुलाई से कार्यक्रम का आगाज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में धार्मिक आस्था के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बूढ़ापारा स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में यह कथा 8 जुलाई से 14 जुलाई तक चलेगी। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद भागवत महात्म्य का वाचन होगा। अगले दिनों में भीष्म स्तुति, शुकदेव आगमन, ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र और वामन अवतार जैसे अध्यायों पर प्रकाश डाला जाएगा। 11 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्म उत्सव की धूम रहेगी और 12 जुलाई को माखन चोरी और छप्पन भोग का आनंद भक्त ले सकेंगे।


समापन और सुदामा चरित्र

13 जुलाई को महारास और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग सुनाए जाएंगे। कथा का विश्राम 14 जुलाई को सुदामा चरित्र के साथ होगा। इस आयोजन के प्रति भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। व्यास पूजन के साथ सात दिवसीय अनुष्ठान का समापन होगा। आयोजन समिति ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों से इस पुण्य कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

सात जुलाई को आएंगे रायपुर होगा भव्य स्वागत

अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज सात जुलाई को शाम चार बजे माना विमानतल पहुंचेंगे। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन के प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल की अगुवाई में देवकीनंदन महाराज का ढोल–नगाड़ों के बीच विमानतल पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वीआइपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंच प्रभु श्रीराम के दर्शन कर महाराज देवकीनंदन ठाकुर कथा स्थल के लिए रवाना होंगे।